अनूपपुर /(वायरलेस न्यूज़) महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर अनूपपुर- राजेन्द्रग्राम मार्ग स्थित किरर शिव – हनुमान मन्दिर में विधिवत पूजा – अर्चना के साथ विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। दिन भर चले भण्डारे में हजारों श्रद्धालुओं एवं यात्रियों ने प्रसाद प्राप्त किया।
मिड वे ट्रीट के ऊपर थोडी दूरी पर स्थित शिव – हनुमान मन्दिर में शिवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर बजरंग स्टोन क्रेशर एवं मिड वे ट्रीट के संचालकों द्वारा पूजा अर्चना के साथ लगातार तीसरे वर्ष विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। सुनील कुशवाहा, डा अरुण मिश्रा, उमाशंकर पटेल,मुकेश कुशवाहा, विमल कुशवाहा के साथ उनके सहयोगियों द्वारा पूरे दिन चले भण्डारे में श्रद्धालुओं और हजारों यात्रियों को प्रसाद वितरित किया गया। आने – जाने वाले यात्रियों एवं आसपास के बहुत से गांव के लोगों ने पूरे श्रद्धा भाव के साथ भण्डारे का स्वाद चखा।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.24आरपीएफ दुर्ग द्वारा दुबई में काम कर रहे 22 साल पुराने टिकट दलाली केस के स्थाई वारंट (PNBW) के आरोपी कका रेलवे कोर्ट रायपुर में सरेंडर
Uncategorized2026.07.24रामनामी डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ से रामनामी समुदाय के लोगों में अद्वितीय हर्ष उल्लास का माहौल*
Uncategorized2026.07.24प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण का अनूठा संगम है नंदनवन जंगल सफारी* 2025-26 में 3 लाख 24 हजार 785, से अधिक पर्यटकों ने जंगल सफारी का भ्रमण किया यह आंकड़ा इसकी बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है
Uncategorized2026.07.24राज्यपाल श्री डेका से निजी विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों ने की भेंट*
