● आरोपी से चोरी के बटवारे में प्राप्त चांदी का पायल, गैस सिलेंडर और कपड़ों की जप्ती…..
रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़) । दिनांक 28.02.2022 को #कोसीर पुलिस द्वारा ग्राम दहिदा के मकान में हुई चोरी के आरोपी सुरेंद्र कुमार चौहान पिता दुखुराम चौहान निवास उम्र 41 वर्ष निवासी ग्राम दहिदा थाना कोसीर को गिरफ्तार किया गया था । आरोपी सुरेन्द्र चौहान अपने साथी मनोज उर्फ छोटू के साथ मिलकर गांव के एक मकान का कुंदा निकाल कर टीवी, बर्तनों की चोरी करना बताया था । आरोपी सुरेन्द्र चौहान से मशरूका एलईडी टीवी, रिसीवर, मंथरा, एक कांश का लोटा, थाली जप्त कर आरोपी सुरेंद्र चौहान को अपराध क्रमांक 38/2022 धारा 457, 380 IPC में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया था । *फरार आरोपी मनोज उर्फ छोटू* की पतासाजी की जा रही थी, जिसे आज गांव में देखे जाने की मुखबिर सूचना पर हिरासत में लिया गया । आरोपी *मनोज जांगड़े उर्फ छोटू पिता मसलाल जांगड़े उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम दहिदा थाना कोसीर* उक्त अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया । आरोपी मनोज उर्फ छोटू के मेमोरेंडम पर बटवारे में मिला इंडियन गैस सिलेंडर कीमत ₹3000, पैंट कटपीस कपड़े वगैरह की जब्ती किया गया है । आरोपी मनोज जांगड़े अपने मेमोरेंडम पर पिछले साल अगस्त माह में *अपने साथी मंजीत एवं प्रदीप उर्फ खांडू के साथ मिलकर ग्राम सिंघनपुर के सूने मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात की नगदी रकम चोरी करना* बताया । आरोपी उस चोरी में एक चांदी का पायल और नकदी रकम ₹2,000 बटवारा में मिलना बताया जिसके नकदी रकम को खर्च करना तथा चांदी का पायल को घर से बरामदगी कराया । उक्त चोरी के संबंध में थाना कोसीर में ग्राम सिंघनपुर निवासी देवेन्द्र कुमार वर्मा द्वारा *अप.क्र. 184/2021 धारा 457, 380 IPC* दर्ज कराया गया था । आरोपी मनोज जांगडे को *ग्राम दहिदा एवं ग्राम सिंघनपुर के नकबजनी मामलों में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया* है । सिंघनपुर गृहभेदन में आरोपी मनोज जांगडे के साथी आरोपी मंजीत एवं प्रदीप उर्फ खांडू फरार है इनकी पतासाजी की जा रही है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

