🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने वन मंत्री के अचानकमार को कान्हा किसली बनाने के बयान पर कहा कांग्रेस सरकार पहले शहर से आदमखोर शेरों को बाहर करे बिलासपुर में अपराध को बढ़ावा देने में कांग्रेस का हाथ

On: March 2, 2022 12:57 PM

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) – सवा 3 साल से शहर का आम नागरिक अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहा है। बाहरी लोग कहते हैं बिलासपुर अपराध का गढ़ बनता जा रहा है। यहां कांग्रेस के कई गुट है। सभी गुनहगारों को पनाह दे रहे हैं। ये बातें बुधवार को पुर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने अपने निवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही।उन्होंने प्रदेश व शहर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि बिलासपुर में अपराध को बढ़ावा देने में कांग्रेस का हाथ है।

बातचीत के दौरान पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने वन मंत्री के अचानकमार को कान्हा किसली बनाने के बयान पर पत्रकारों से कहा कांग्रेस सरकार पहले शहर से आदमखोर शेर बाहर करे।पत्रकारों से चर्चा करते हुए पूर्व मंत्री अमर ने कहा कि मुख्यमंत्री के कहने के बाद भी शहर में किसी भी अवैध काम पर कोई रोक नही है। मुझे कांग्रेस के गुटबाजी और अंतर्कलह से कोई मतलब नही है। यहां अपराध पर लगाम नही लगाया गया तो भारतीय जनता पार्टी सड़क पर उतर के लड़ाई लड़ेगी।

राजनीतिक सरंक्षण में शहर में अपराध को अंजाम दिया जा रहा है।शहर के विकास पर किसी का ध्यान नही है।अपना अपना गुट बनाकर शहर के कांग्रेसी अपराधियों को शह दे रहे है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment