बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) इंडियन मेडिकल एसोशिएशन बिलासपुर द्वारा गर्ल्स डिग्री कॉलेज बिलासपुर में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता अभियान एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया
यह स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूकता अभियान गर्ल्स डिग्री कॉलेज बिलासपुर के यूथ रेडक्रॉस

सोसाययटी एवं सक्षम सेवा संस्थान के सहयोग से आयोजित किया गया
तीन एवं चार मार्च को आयोजित दो दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूकता अभियान में विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञों के द्वारा छात्राओं को रोगों से बचाव एवं उपचार के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई इस स्वास्थ्य शिविर में IMA

president Dr. Sandeep Tiwari के द्वारा नेत्रों की सुरक्षा विशेषकर ऑनलाइन काम करने के दौरान स्क्रीन टाइम के ज़्यादा होने के कारण होने वाले आँखों में दुष्परिणाम के विषय में विस्तृत जानकारी के साथ परिचर्चा की गईं । डॉक्टर अनुज कुमार, कार्डीऐक सर्जन के द्वारा कम उम्र में हृदय संबंधित होने वाली बीमारियों पर विस्तृत जानकारी दी गई
डॉक्टर पुष्कल द्विवेदी द्वारा स्त्रियों में होने वाले विभिन्न cancer जैसे कि स्तन cancer एवं सर्वाइकल cancer के लिए युवाओं को जागरूक किया गया
आईएमए के स्टेट secretary Dr. Prashant dwivedi के द्वारा युवाओं में अस्थि संबंधित होने वाली बीमारियों की विस्तृत चर्चा की गई
इस जागरूकता अभियान में मेंDr. Preeya Mishra, Dr. Kavita Babbar, Dr. rashmi Sharma, Dr. Mamta Saluja, के द्वारा विभिन्न स्त्री रोगों से संबंधित जानकारी प्रदान की गई।
खानपान एवं संतुलितआहार पर डॉक्टर कविता पुजारा ने जानकारी दी।
युवाओं में होने वाले चर्म रोगों के विषय में Dr. आलोक Sultania एवं डॉक्टर अजय पांडेय द्वारा जानकारी दी गई
एकता पैथो लैब के द्वारा छात्राओं का सिकल सेल , और एनेमिया हेतु रक्त परीक्षण किया गया,
इस कार्यक्रम में तक़रीबन 2 हज़ार बच्चों ने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराया।
आईएमए के चिकित्सकों द्वारा यह आश्वासन दिया गया कि जब भी ज़रूरत पड़े इस महाविद्यालय के छात्रायें उनसे चिकित्सकीय सलाह प्राप्त कर सकते हैं।
आईएमए प्रेसिडेंट डॉक्टर संदीप तिवारी एवं आईएमए सचिव डॉक्टर अनुज कुमार ने बताया की आईएमए हमेशा ही जन स्वास्थ्य के क्षेत्र में जागरूकता अभियान करता रहता है
भविष्य में भी विभिन्न स्वास्थ्य जागरूकता अभियान आईएमए के द्वारा सतत जारी रखा जाएगा।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट
अन्यOctober 1, 2026खुशी कोई बाहरी साधन नहीं, बल्कि हमारे विचारों की आंतरिक ऊर्जा है— बीके स्वाति दीदी
बिलासपुरSeptember 30, 2026राम्हेपुर स्कूल की समस्या पर पहल तेज, अतिरिक्त कक्ष और अतिथि शिक्षक का प्रस्ताव भेजा

