🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

विफल कांग्रेस सरकार को हटाने मैदान में उतरेंगे भाजपा कार्यकर्ताः- लोकेश कावड़िया

On: January 8, 2021 6:23 PM

भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक, किसानों के साथ अन्याय कर रही सत्तासीन कांग्रेस सरकार
13 जनवरी को विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन करेगी भाजपा

जगदलपुर (अरुण पाढ़ी वायरलेस न्यूज़ 8 जनवरी 21)
भाजपा बस्तर जिला प्रभारी लोकेश कावड़िया ने आज भाजपा जिला कार्यसमिति की लम्बी बैठक ली और प्रदेश में सत्तासीन कांग्रेस सरकार को घेरने व भाजपा कार्यकर्ताओं को जनता के बीच पहुंचकर मैदान में उतरने आह्वान किया। श्री कावड़िया ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बैठी कांग्रेस की सरकार 02 साल में विफलता के सारे कीर्तिमान तोड़ चुकी है। जनता से वादाखिलाफी में नम्बर 01 यह सरकार अब प्रदेश के किसानों के साथ अन्याय पर उतारू है। जिसके विरोध में भाजपा 13 जनवरी को समूचे प्रदेश में विधानसभास्तरीय प्रदर्शन करेगी।
श्री कावड़िया ने आज भाजपा जिला कार्यालय में दोपहर से देर शाम तक जिला कार्यसमिति की बैठक ली व साथ ही मण्डलवार पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से मिलकर उन्हें सीधे जनता से जुड़े विषयों पर निरंतर सक्रिय रहकर कार्य करने ताकीद किया। कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए बस्तर जिला प्रभारी श्री कावड़िया ने कहा कि बारदाने की आड़ में मौजूदा कांग्रेस सरकार बहाना बनाकर धान खरीदी से बचना चाह रही है, हालात यह हो गये है कि मुख्यमंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष के क्षेत्र में भी किसान आत्महत्या कर रहे है। भारतीय जनता पार्टी किसानों के साथ खड़ी है और प्रदेश सरकार की बहानेबाजी, षड़यंत्र और वादाखिलाफी को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। जिसे लेकर आगामी 13 जनवरी को समूचे प्रदेश में भाजपा विधानसभा स्तरीय प्रदर्शन करेगी। इसी कड़ी में 22 जनवरी को भी प्रदेश सरकार के खिलाफ जिला स्तरीय प्रदर्शन किया जायेगा। प्रदर्शन के बाद राज्यपाल के नाम से ज्ञापन भी सौंपेंगे।
प्रदेश महामंत्री किरण देव ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता एकजुटता के साथ अब कार्य क्षेत्र में उतरेंगे और जनता से झूठ बोलने वाली प्रदेश कांग्रेस सरकार को कटघरे में खड़ा करेंगे।
पूर्व सांसद दिनेश कश्यप कहा कि कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में लोक लुभावन वायदे तो किये पर अब सीधे मुकर रही है। धान खरीदी न कर पाना प्रदेश सरकार की अयोग्यता है। जिससे बचने के लिए केन्द्र सरकार पर आरोप मढ़ने का खेल प्रदेश कांग्रेस सरकार कर रही है।
भाजपा जिलाध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी के निर्धारित तय कार्यक्रमों के अनुरूप प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी शक्ति के साथ अपने क्षेत्र में जुट जाएं और जनता के बीच पहुंच सीधा संवाद करें।
कार्यक्रम का संचालन महामंत्री रामाश्रय सिंह ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से श्रीनिवास राव मद्दी, कमलचंद्र भंजदेव, वेदबती कश्यप, मनीराम कश्यप, विद्याशरण तिवारी, योगेन्द्र पाण्डे, श्रीधर ओझा,श्रीनिवास मिश्रा, रघुवंश श्रीवास्तव, गोदावरी साहू, वेदप्रकाश पाण्डे, नरसिंह राव, बुधराम करटाम, श्रीमती रूखमणी बघेल, रजनीश पानीग्राही, व्ही.एस.राजपूत, सुश्री ललिता बघेल, सुरेश गुप्ता, आर्येन्द्र सिंह आर्य,मनोहर दत्त तिवारी,संग्राम सिंह राणा,राजेन्द्र बाजपेयी,खेम सिंह देवांगन,राजपाल कसेर,अशोक यादव,राकेश तिवारी, अश्वनी कुमार सरडे,दंतेश्वर राव,आलोक अवस्थी सहित जिला पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, मण्डल पदाधिकारी, सदस्य उपस्थित थे ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment