● पुलिस मुख्यालय ने सभी रेंज आईजी को जारी किये निर्देश…….
रायगढ (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़ ) छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय द्वारा विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दिया गया है कि छत्तीसगढ़ पुलिस के आरक्षक संवर्ग के रिक्त पदों पर भर्ती चयन प्रक्रिया 2017-18 प्रगति पर है । लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संशोधित नियमों के अंतर्गत “शारीरिक दक्षता परीक्षा” आयोजित की जाएगी जिसमें ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक, 100 मीटर दौड़ एवं 800 मीटर दौड़ सम्मिलित है । “शारीरिक दक्षता परीक्षा” दिनांक 25.01. 2021 से 26.02.2021 तक सभी रेंज स्तर पर आयोजित किया जाना है । पुलिस मुख्यालय द्वारा सभी रेंज के पुलिस महानिरीक्षकों को उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के संबंध में पर्याप्त समय रहते (well in advance) सूचना SMS एवं अन्य माध्यमों से प्रदाय किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है । शीघ्र उम्मीदवारों को “शारीरिक दक्षता परीक्षा” के संबंध में नियत स्थान व तिथि की जानकारी प्राप्त होगी ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यOctober 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह विशेष
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज

