बारदाना जमा नहीं करने पर हुई कार्यवाही
जगदलपुर 08 जनवरी 2021
वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी / धान खरीदी हेतु दिए गए लक्ष्य के अनुसार बारदाना जमा नहीं करने के कारण विकासखंड तोकापाल के 10, दरभा विकासखण्ड के चार और बास्तानार विकासखण्ड के अंतर्गत संचालित दो शासकीय उचित मूल्य की दुकानों को निलंबित करने की कार्यवाही की गई है। तोकापाल अनुविभागीय दंडाधिकारी श्री प्रवीण वर्मा द्वारा अनुभाग के अंतर्गत 16 शासकीय उचित मूल्य की दुकानों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 01 दिसंबर से पंजीकृत किसानों से धान उपार्जन का कार्य किया जा रहा है जिसके लिए नया और पुराना बारदाना उपयोग किया जा रहा है। कलेक्टर श्री रजत बंसल के निर्देशानुसार सार्वजनिक वितरण प्रणाली के बारदानों की सतत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पूर्व में भी शासकीय उचित मूल्य की दुकानों के संचालक और विक्रेताओं को निर्देशित किया जा चुका है और शत् प्रतिशत बारदाना जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि धान उपार्जन से संबंधित किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और यदि शासकीय उचित मूल्य की दुकानों द्वारा लक्ष्यानुसार बारदाना जमा नहीं किया जाता है तो निलंबन की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी। तोकापाल विकासखण्ड के टेकामेटा, रानसरगीपाल, केशलूर, एरण्डवाल (रायकोट), मावलीभाटा, मटकोट, तोकापाल, नहरमुण्डा, डोंगरीगुड़ा और कलेपाल के दुकान को निलंबित किए हैं। इसी प्रकार विकासखण्ड दरभा के लेण्ड्रा, कोयनार, केशापुर, गुमड़पाल तथा विकासखण्ड बास्तानार के तिरथुम, गोरियापाल की शासकीय राशन दुकान को निलंबित किया गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यOctober 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह विशेष
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज

