🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

एनटीपीसी सीपत की संगवारी महिला समिति द्वारा 15 शासकीय प्राथमिक शालाओं के 1492 विद्यार्थियों को स्वेटर वितरण*

On: January 22, 2026 2:30 AM

*एनटीपीसी सीपत की संगवारी महिला समिति द्वारा 15 शासकीय प्राथमिक शालाओं के 1492 विद्यार्थियों को स्वेटर वितरण*

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) एनटीपीसी सीपत की संगवारी महिला समिति द्वारा अपने कल्याणकारी कार्यक्रमों के अंतर्गत सीपत, जांजी, देवरी, कौड़िया, रांक, रलिया, गतौरा एवं कर्रा की विभिन्न 15 शासकीय प्राथमिक शालाओं में अध्ययनरत कक्षा 1 से 5 तक के कुल 1492 विद्यार्थियों को स्वेटर का वितरण किया गया।

स्वेटर वितरण कार्यक्रम में श्रीमती शिखा मंडल, अध्यक्षा, संगवारी महिला समिति, वरिष्ठ सदस्या-श्रीमती शर्मिष्ठा सिन्हा, श्रीमती डिमना सरकार सहित समिति की अन्य वरिष्ठ सदस्या गण उपस्थित रहीं। इसके साथ ही संबंधित ग्रामों के जनपद सदस्य, सरपंच एवं उपसरपंच भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए श्रीमती शिखा मंडल ने विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा प्राप्त करने तथा अपने सर्वांगीण विकास की दिशा में निरंतर प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

उल्लेखनीय है कि संगवारी महिला समिति निरंतर सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती आ रही है। इसी क्रम में शीत ऋतु को ध्यान में रखते हुए तथा विद्यार्थियों की पढ़ाई बिना किसी व्यवधान के जारी रहे, इस स्वेटर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment