रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़) रामनिवास टाकीज चौक में रैली में जाम में फंसे पिता पुत्री टीआई नागर ने दोनों को जाम से बाहर निकाल कर दिया मानवता का परिचय रायगढ़। रायगढ पुलिस के मानवीय संवेदनाओं में आज एक बार फिर एक नेक काम जुड़ गया जब रायगढ़ एसपी की टीम के प्रमुख थाने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष नागर ने श्याम मंदिर की रैली के समय रामनिवास टाकीज चौक में जाम में फसे एक पालक को जो कि अपनी बच्ची को स्कूल छोड़ने जा रहे थे उन्हें इससे बाहर निकालने में अपनी अहम भूमिका निभाई। रायगढ जिला की कमान जब से पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना ने संभाली है तब से रायगढ पुलिस नित नए होने वाले अपराधों को डिटेक्ट कर आरोपियों को जेल की हवा खिला रही है अभी हाल में पहली बार झारखंड के जामताड़ा से इंटरनेट बैकिंग में सेंध मारकर लाखों की रकम उड़ाने वाले अपराधियों को उनके घर मे घुस कर पकड़ लाई है वही पुलिस और अपराधियों की रोजाना खबर सुर्खियों में रहती है। इन सब के बीच रायगढ के श्याम मंदिर समिति के द्वारा मंगलवार को सुबह निकाले गए श्याम दीवानों के जुलूस दौरान भारी जन समूह की भीड़ के दौरान जब रामनिवास टाकीज के पास एक नागरिक वहाँ लगे जाम में फंस गया । जिसे देखकर रायगढ पुलिस के जाबांज युवा पुलिस अफसर कोतवाली थाना के टीआई मनीष नागर ने मानवता का परिचय देते हुए स्वयं भीड़ में फंसे पिता पुत्री को उनकी बाइक सहित भरी भीड़ से बाहर निकाल कर उन्हें स्कूल जाने के लिए रवाना किया ।टीआई की सह्रदयता को देखकर आम जनता भी देखते हुए पुलिस के एक अफसर की मानवीय चेहरे की जमकर सराहना की इस समाचार को बनाते समय हमारे प्रतिनिधि ने स्वयं टीआई मनीष नागर को जाम हटा कर स्कूल छोड़ने जा रहे बाइक सवार पिता पुत्री को रास्ता साफ करते देखा गया । टीआई नागर से रायगढ की जनता इसी तरह की अपेक्षा रखती है कि रायगढ पुलिस ऐसे ही नेक कार्य कर आम जनता की निगाहों में खरी उतरे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

