🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

जन सहयोग से दलपत सागर तालाब में जलकुंभी व तालाब सफाई अभियान का किया गया आगाज

On: January 9, 2021 2:18 PM

*संसदीय सचिव, महापौर, निगम सभापति एवं कलेक्टर एवं एसपी ने निभाई सहभागिता*

जगदलपुर 09 जनवरी 2021
वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी / जगदलपुर शहर के ऐतिहासिक दलपत सागर तालाब में जलकुंभी एवं तालाब सफाई अभियान का आगाज आज 9 जनवरी को जन सहयोग से किया गया। इस दौरान संसदीय सचिव व विधायक श्री रेखचंद जैन, पद्मश्री धर्मपाल सैनी, महापौर श्रीमती सफीरा साहू, नगर निगम के सभापति श्रीमती कविता साहू एवं कलेक्टर श्री रजत बंसल, पुलिस अधीक्षक श्री दीपक झा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री इन्द्रजीत चन्द्रवाल सहित जनप्रतिनिधियों अधिकारी-कर्मचारियों एवं शहर के आम नागरिकों ने श्रमदान कर इस अभियान में अपनी सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर संसदीय सचिव व विधायक श्री रेखचंद जैन ने कहा कि दलपत सागर हमारे शहर का ऐतिहासिक धरोहर है। जो अपनी विशिष्टताओं के कारण पूरे प्रदेश मंे विख्यात है। श्री जैन ने कहा कि हमारे संवेदनशील मुख्यमंत्री के द्वारा गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ नारा दिया गया है। आज हम ऐतिहासिक दलपत सागर तालाब के सफाई अभियान को प्रांरभ कर उसी दिशा में अग्रसर हो रहे हैं। महापौर श्रीमती सफिरा साहू ने कहा कि हम दलपत सागर तालाब के सफाई अभियान के माध्यम से हम अपने ऐतिहासिक धरोहरों को संवारने तथा उनके संरक्षण व संवर्धन के कार्यों को आगे बढ़ा रहे है। कलेक्टर श्री रजत बंसल ने शहर के ऐतिहासिक दलपत सागर तालाब के सफाई अभियान होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि दलपत सागर के विकास के लिए निरंतर कार्य किए जाएंगे। श्री बंसल ने कहा कि दलपत सागर जगदलपुर शहर की शान है। उन्होंने कहा कि हम सबको साथ मिलकर दलपत सागर का सौंदर्यीकरण एवं विकास करना है। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री प्रेमपटेल ने दलपत सागर के विकास तथा उसके संरक्षण एवं संवर्धन हेतु निर्धारित योजना के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस दौरान नगर निगम के एमआईसी के सदस्य, वार्ड पार्षद एवं गणमान्यजन उपस्थित थे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment