रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़ ) :-केंद्र सरकार किसानों पर अत्याचार खत्म करने को तैयार नही है। इतने पुरजोर विरोध के बावजूद सरकार हठ मारकर बैठी है कि बिल वापस नही लेगी। सरकार की इस हठ के चलते अब तक 57 किसानों की प्रदर्शन के दौरान दिल्ली बोर्डरों पर मृत्यु हो चुकी है। अब तक भी प्रधानमंत्री जी का दिल नही पसीज रहा और वह अपने अहंकार में मस्त है।
अन्नदाता का सम्मान भारत की शान रहा है। पूरा देश आज किसानों की इन कुर्बानियों से दुखी है विचलित है। इस सब को देखते हुए प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देशानुसार विधानसभा युवा कांग्रेस रायगढ़ द्वारा 8 जनवरी को शाम 5 बजे स्थानीय अम्बेडकर चौक में दीये जलाकर शहीद किसानों को श्रद्धांजलि दी गई एवं उनकी आत्मशांति की प्राथना की गई
कार्यक्रम को संबोधित करते हुये विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष रानू यादव ने कहा कि यह हमारी श्रधांजलि है उन किसानों के लिए जो हमारे भविष्य के लिए सरकारी तंत्र से लड़ते हुए दिल्ली की बॉर्डर पर शहीद हो गए। हम आपकी कुर्बानी को जाया नही जाने देंगे और पीढियां आपके कुर्बानियों को याद रखेगी ।
आज के कार्यक्रम में मुख्यरूप से वरिष्ठ कांग्रेसीगण संतोष राय, नगेन्द्र नेगी ,अनिल अग्रवाल, जेठूराम मनहर ,पार्षद संजय देवांगन,यतीश गांधी,नारायण घोरे,प्रदीप मिश्रा, राहुल शर्मा,भुवाल शुक्ला , युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव संदीप अग्रवाल, मनोज सागर ,मंतोष प्रमानिक,लिनु जार्ज ,अजय साहू,रजत गोयल,जिला युवा कांग्रेस महासचिव कौशिक भौमिक,विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष रानू यादव, विधानसभा महासचिव द्वय अजहर हुसैन सुजॉय राय,बिट्टू बरेठ,पारस यादव ,गोलू ठाकुर, प्रांशु कोरी,हितेश गोयल ,संजय यादव,जितेंद्र यादव,सहित अन्य युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यOctober 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह विशेष
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज

