🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

चक्रधरनगर थाने में युवती से छेड़खानी की रिपोर्ट, आरोपी गिरफ्तार…

On: January 9, 2021 6:12 PM

रायगढ़ (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़ ) ।आज दिनांक 09.01.2021 को थाना चक्रधरनगर में युवती द्वारा दिनांक 01.01.21 को ग्राम कोसमपाली चक्रधरनगर में रहने वाले *अभिषेक सिदार पिता अमृत लाल सिदार (19 साल)* के विरुद्ध छेड़खानी की रिपोर्ट आवेदन देकर दर्ज करायी है ।

युवती बताई कि दिनांक 01.01.21 को अपने सहेलियों के साथ नया साल मनाने कोसमपाली एवं विश्वनाथपाली घुमने गयी थी, जहां अभिषेक सिदार इसका रास्ता रोककर अश्लील बातें करने लगा और हाथ पकड़ लिया था । पीड़िता से आवेदन प्राप्त कर प्रधान आरक्षक अरूणा चौरसिया द्वारा युवती से पूछताछ कर अपराध क्रमांक 17/21 धारा 341,354 भादवि की कायमी कर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment