बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) नगर में हिंदू नववर्ष आयोजन समिति के द्वारा भव्य शोभायात्रा निकालने की प्रारंभ हुई तैयारियां

आज सभी सनातन धर्म प्रेमियों के द्वारा आगामी विक्रम संवत २०७९ नववर्ष में निकलने वाली शोभायात्रा के संदर्भ में इमली पारा स्थित कलचुरी भवन में एक महाबैठक का आयोजन किया गया बैठक में नगर के सभी धर्मप्रेमी,मातृशक्ति, युवा साथियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया सर्व समिति से यह निर्धारित हुआ कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी एक भव्य विशाल शोभायात्रा स्थानीय पुलिस ग्राउंड से प्रारंभ होकर अग्रसेन चौक तार बहार चौक गांधी चौक गोल बाजार सदर बाजार मुख्य बाजार बाजार होते हुए तिलक नगर स्थित हनुमान मंदिर में महाआरती के साथ संपन्न होगी, इस शोभायात्रा में चलित झांकियां चलित आर्केस्ट्रा एवं प्रयागराज से विशेष रूप से सजीव हनुमान जी की झांकी भी रहेगी नगर के समस्त भजन मंडलियों सभी समाज के आराध्य देवताओं की झांकियां भी शोभायात्रा में सम्मिलित होने का निर्णय भी लिया गया।
बैठक में यह भी निर्णय हुआ कि नगर के विभिन्न क्षेत्रों में छोटी-छोटी बैठक रखकर इस शोभायात्रा के संदर्भ में प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा ..
विनीत- हिंदू नववर्ष आयोजन समिति बिलासपुर
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 30, 2026अनुदान प्राप्त अशासकीय महाविद्यालयों के शिक्षकों-कर्मचारियों के धरने को मिला समर्थन, पेंशन पुनर्बहाली की मांग तेज
छत्तीसगढ़September 30, 2026छत्तीसगढ़ की जनता की बड़ी जीत: अधिवक्ता अंजिनेश अंजय शुक्ला की लड़ाई लाई रंग, अंबुजा मॉल सहित प्रदेश के समस्त मॉल्स में पार्किंग हुई निशुल्क
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए

