🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

मेडिकल कॉलेज के आगे पहाड़ी में लगी है भीषण आग, वन अमला निष्क्रिय

On: March 13, 2022 6:49 PM

रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़ ) मेडिकल कॉलेज के आगे पहाड़ों पर जंगल में जबरदस्त आग लगी है, केवल धुंआ ही धुंआ दिखाई दे रहा है। वन विभाग आग को बुझाने का खबर लिखे जाने तक कोई प्रयास नही की है। होली से पहले ही पहाड़ी में आग लग गई है,पहाड़ी में आग कभी भी स्वतः से नही लगी बल्कि यह लापरवाही से लगाई गई परिलक्षित होती है।

इस पहाड़ी में हर वर्ष ही आग लगाई जाती है ऐसा बताया जाता है कि पहाड़ी में आग बीड़ी पत्ता के ठेकेदारों के द्वारा लगाई जाती है ऐसा इसलिए क्योंकि इससे कुछ दिनों के बाद बेहतरीन क्वालिटी के बीड़ी पत्ते निकलते हैं।

इसके लिए वन विभाग दिसम्बर- जनवरी में वन समिति और फ़ायरवाचर लोगों की बैठक लेती है, ग्रामीणों से जंगल की सुरक्षा के उपाय व उन्हें जोड़ती है, पर पिछले कई वर्षो से वन विभाग के बड़े अधिकारियों को जंगल में आग रोकने की कोई परवाह नहीं ,कोई योजना नहीं कोई कार्य शाला का आयोजन नही,हर वर्ष आग लग जाती है ,कई इमारती लकड़ियां तो जलती ही है अनेक वन जीवों की मौत भी हो जाती है, हर वर्ष ग्रामीणों को मान मनौव्वल कर के आग पर काबू पाया जाता है, अभी भी बहुत देर नही हुई हैं, आग पर काबू पाने हेतु शीघ्र ही कार्यशाला का आयोजन कर। गोपाल अग्रवाल, मुख्य सलाहकार ,संकल्प पर्यावरण संरक्षण समिति , छ ग ,

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment