विस्तारक बैठक के प्रभारी गुरुपाल भल्ला के साथ ब्रजेश गुप्ता,सुभाष पांडेय,पवन शर्मा,सौरभ चौधरी के साथ मंडल के सभी पदाधिकारी हुए शामिल
पुसौर: (वायरलेस न्यूज़) आज दिनांक 13/03/2022 को पुसौर मंडल की कामकाजी बैठक कोड पाली शक्तिकेद्र के मां बैंजाटीपलिन मंदिर परिसर में आज पार्टी द्वारा आगामी कार्य विभाजन को लेकर शक्तिकेंद स्तर तक विस्तारक भेजने,आजीवन सहयोग निधि और बूथ लेवल तक पार्टी के कार्यों को पहुंचने के लिए कार्यों का विस्तार को लेकर मार्गदर्शन दिया गया,आज के इस बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष त्रिनाथ गुप्ता ने पार्टी का वृत्त रखा तथा क्षेत्र के लोकप्रिय नेता सरपंच वीरेंद्र गुप्ता ने कहा की इस बार हमारे क्षेत्र से भाजपा को हम हर बार से से ज्यादा की लीड दिलाएंगे ,पूर्व मंडल अध्यक्ष ईश्वर गुप्ता ने बताया की हम ने पिछली हार से बहुत कुछ सीखा है और हम कांग्रेस की झूठे वायदे को लेकर जनता के बीच जायेंगे,मनोरंजन साहू ने भी कार्यक्रताओ का उत्साह वर्धन किया, वही नगर निगम के पूर्व सभापति सुभाष पांडेय ने बताया की हमे जितने के लिए अपनी टीम को शक्तिकेंद् एवम बूथ तक मजबूत करना होगा जिसके लिए आज पार्टी ने इसकी चिंता करते हुए प्रभारियों को आपके पास भेजा है, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ब्रजेश गुप्ता ने भी कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा की हमारा विभाजन कांग्रेस को मजबूती प्रदान करता है अगर हम किसी के आदमी ना बनकर सिर्फ कमल छाप को ध्यान रखकर काम करेंगे तो कोई भी पार्टी हमे सिर्फ इसी नही किसी भी चुनाव में नही हरा सकती,आज के कार्यक्रम के प्रभारी एवम मुख्य अतिथि गुरुपाल भल्ला ने आगामी दिनों में अपने अपने विधानसभा में जाने वाले विस्तारको को शक्तिकेंद्र एवम बूथ लेवल में कैसे काम करना है तथा उनको उत्साहित करते हुए बताया की उनके द्वारा बनाई गई वास्तविक रिपोर्ट ही हमारे चुनाव का रिजल्ट होगा इसीलिए जो भी विस्तारक अपने अपने क्षेत्र में जाए वे उस शक्तिकेंद्र एवम बूथ में पार्टी की वास्तविक स्थिति को लेकर ऊपर संगठन को दे ताकि संगठन वहां अपनी कमियों को सुधार कर सके !
आज की इस कामकाजी बैठक में पवन शर्मा, जगन्नाथ प्रधान,सौरभ चौधरी,अशोक गुप्ता,सजन गुप्ता, काला चंद गुप्ता,राजेश बारीक,अविनाश गुप्ता,प्रदीप यादव,
डोल नारायण प्रधान,विकास गुप्ता,विद्यानंद प्रधान, बेलाल सरल,देरवचन गुप्ता,नरेश चंद्र गुप्ता, पंचू सीदार,प्रकाश चंद्र गुप्ता,राजेंद्र सिंह,फत्तेचंद्र प्रधान, तरुण प्रधान,लेकरू चंद्र देहरी,दिलेश्वर जायसवाल,घनश्याम पटेल,उमेश साहू,अभिमन्यु साहू उपस्थित रहे आज की इस बैठक का संचालन महामंत्री सुरेंद्र जेना ने किया तथा आभार प्रदर्शन महामंत्री संजय षड़ंगी ने किया !
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 30, 2026अनुदान प्राप्त अशासकीय महाविद्यालयों के शिक्षकों-कर्मचारियों के धरने को मिला समर्थन, पेंशन पुनर्बहाली की मांग तेज
छत्तीसगढ़September 30, 2026छत्तीसगढ़ की जनता की बड़ी जीत: अधिवक्ता अंजिनेश अंजय शुक्ला की लड़ाई लाई रंग, अंबुजा मॉल सहित प्रदेश के समस्त मॉल्स में पार्किंग हुई निशुल्क
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए

