बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) विधानसभा में आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, स्कूल शिक्षा और सहकारिता विभाग के मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने अपने विभागों की अनुदान मांगे प्रस्तुत की। वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 38 हजार 231 करोड़ 65 लाख 55 हजार रुपए की अनुदान मांगे सर्व सम्मति से पारित की गई।

इनमें आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के लिए 32341 करोड़ 55 लाख 74 हजार रुपए, स्कूल शिक्षा विभाग के लिए 5632 करोड़ 50 लाख 90 हजार रुपए और सहकारिता विभाग के लिए 257 करोड़ 58 लाख 91 हजार रुपए की राशि शामिल हैं। अनुदान मांगों की चर्चा में सदस्य नारायण चंदेल, शैलेश पाण्डेय, डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी,संगीता सिन्हा, अजय चन्द्राकर, केशव चन्द्रा और पुन्नूलाल मोहले ने भाग लिया।

मंत्री डॉ. टेकाम ने अनुदान मांगों पर चर्चा में भाग लेने वाले सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कक सदस्यों से मिले बहुमूल्य सुझावों को विभागों की योजनाओं के क्रियान्वयन में शामिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सत्र 2022-23 में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के समान 32 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय खोले जाएंगे
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.21रोटरी ई-क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड को मिला नया नेतृत्व, प्रमोद अग्रवाल बने अध्यक्ष, रौनक साव सचिव
Uncategorized2026.07.21मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार श्री विक्रम यादव के उपचार के दिए निर्देश
Uncategorized2026.07.21रैम्प योजना के तहत जिंदल स्टील में वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम, स्थानीय एमएसएमई को मिले नए अवसर
छत्तीसगढ़2026.07.21भारत स्काउट एवं गाइड्स के राज्य मुख्य आयुक्त ने श्री राजेश सोंथलिया (बंटी)को “सहायक राज्य आयुक्त (स्काउट) मनोनीत किया
