जांजगीर (वायरलेस न्यूज़) ग्राम पंचायत पोड़ी दलहा अकलतरा जिला जांजगीर चापा में हो रहे वित्तीय अनियमित्ता पेंशन राशि आदि में हो रहे भ्रस्टाचार के खिलाफ उप सरपंच जावेद ने सरपंच और पंचायत सचिव जगदीश भारद्वाज के खिलाफ शिक़ायत मुख्यमंत्री, पंचायत मंत्री, और मुख्यसचिव छत्तीसगढ़ शासन को की थी जिसमे 11 माह के बाद अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के द्वारा जांच दल गठित की गई और कुछ विषयो में सरपंच सचिव के खिलाफ उचित कार्यवाही के लिए भेजा गया है।

जावेद का कहना है पंचायत में गलत कार्यो का विरोध करना हमारा अधिकार है।
लेकिन सरपंच पति और पंचायत सचिव द्वारा उप सरपंच को शिकायत वापस लेने और लेन देन कर के मामले को रफा दफा करने दबाव बनाया जाता रहा और उप सरपंच ने उनकी बात नही मानी तो पंचायत सचिव भारद्वाज द्वारा जांजगीर अजाक थाने में झूटी रिपोर्ट उप सरपंच जावेद के ख़िलाफ़ करा दी गई। और जांजगीर पुलिस ने बिना जांच किए रिपोर्ट भी दर्ज कर ली। इससे पहले भी सरपंच पति और सचिव ने मिल के कई कारनामे किए है और पांचो द्वारा विरोध करने पे और भी पांचो के खिलाफ झूटी रिपोर्ट कराई गई है।

सचिव भरदद्वाज के मेडिकल अवकाश में रहते हुए भी लगभग 3 लाख रुपए आहरण किया गया था। इसपे भी उप सरपंच जावेद के शिकायत पे अधिकारियों ने जांच कराई जांच रिपोर्ट आने के बाद सरपंच,सचिव के खिलाफ उचित कार्यवाही करने के लिए उच्च अधिकारियों को प्रतिवेदन भेजा गया है। उप सरपंच जावेद ने जांजगीर कलेक्टर, और पुलिस अधीक्षक को पत्र लिख कर झूठी रिपोर्ट की जांच कर न्याय दिलाने की मांग की है।

Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

