गौरेला पेण्ड्रा मरवाही (वायरलेस न्यूज़) :- मरवाही वन मंडल के रूमगा वनबीट में आज सुबह हाथी के कुचलने से 8 वर्षीय बच्ची की मौके पर मौत हो गई, बच्ची जंगल में महुआ बीनने गई थी तभी यह हादसा हो गया घटना के बाद वन अमला मौके पर पहुंच गया है ।

मरवाही वन मंडल में लगातार हाथियों का आवाजाही जारी है इस बीच इंसानों की जंगलों में दखलअंदाजी के कारण घटना दुर्घटना भी देखने को मिलती है, रविवार की सुबह जंगल मे महुआ बीनने गई बच्चों की टोली जंगल के अंदर जा पहुंची जहां रात से ही दो हाथी कटघोरा वन मंडल से विचरण करते हुए इस इलाके में आ गए जहां महुआ बीनने गई 8 वर्षीय बेबी बैगा हाँथी तक जा पहुँची हाथी ने बच्ची को देखा तो उसके ऊपर दौड़ कर हमला कर दिया और मौके पर ही उसे कुचल दिया जिससे बच्चे की मौत हो गई आज हाथी के हमले से एक 8 साल की बच्ची की मौके पर मौत हो गई है , सूचना पर मरवाही वन मंडल के वन कर्मचारी मौके पर पहुच गए है और मृतक के परिजनों को 25000 तत्कालिक सहायता राशि दी है… वन विभाग की माने तो इस इलाके में लगातार अब हाथियों का आना जाना लगा हुआ है सूचना मिलने पर हम गांव वालों को मुनादी कर सचेत करते हैं फिर भी ग्रामीण उनके संपर्क में आ जाते हैं जिससे घटना हो रही है
घटना के तुरंत बाद सूचना पाकर मरवाही वन मंडल के उप मंडल अधिकारी संजय त्रिपाठी रेंजर दरोगा सिंह मौके पर पहुंच गए और मृतक बच्चे के परिजनों से मुलाकात की

Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

