(.पुष्पेन्द्र. श्रीवास वायरलेस न्यूज़.) ………….कोरबा शहर में शराब पीकर गाड़ी चलाने के दौरान दर्दनाक सड़क हादसा में एक युवती की मौत हो गई है। पुलिस ने इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए दो युवक को गिरफ्तार किया है
जानकारी के अनुसार एक युवक का नाम गुलशन यादव है जो कोरबा शहर के निजी अस्पताल में भर्ती है वही दूसरे युवक का नाम प्रमोद यादव बताया जा रहा है जिसे पुलिस ने अपनी अभिरक्षा में रखा हुआ है |
आपको बता दें कल रात महाराणा प्रताप नगर के पास पल्सर और स्कूटी के बीच भिड़ंत हुई थी इस दुर्घटना में स्कूटी सवार युवती को गंभीर चोट आई थी जिसे इलाज के लिए कोरबा के निजी चिकित्सालय में ले जाया गया था जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
इस घटना के बाद से ही निहारिका क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है स्थानीय लोगों ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने की मांग किए हैं।
उल्लेखनीय है कोरबा शहर के मुख्य चौक चौराहों और मुख्य सड़कों पर इस तरह ओवर स्पीड में गाड़ियों का परिचालन आम बात है जिसके कारण हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है |
इस तरह ओवर स्पीड में चलने वाली गाड़ियों को लेकर कड़ी कार्रवाई करने की आवश्यकता है । ताकि इस तरह की दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोका जा सके।
इस घटना से आहत मृतिका के पिता ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह पुलिस से किया है वही बताया जा रहा है बाइक सवाल पल्सर के चालक ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए मारे गए ठोकर से स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और वह दो भागों में विभाजित हो गया।
पुलिस ने इस मामले में दोनों गाड़ियों को जप्त कर जांच की बात कही है जांच उपरांत अपराध की गंभीरता को देखते हुए विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाएगा।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

