अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

छोटे-छोटे बच्चों की फर्राटेदार अंग्रेजी से प्रभावित हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल,बच्चों के साथ ली सेल्फी

On: January 10, 2021 2:26 PM
Follow Us:

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने स्वामी आत्मानंद इंग्लिस स्कूल का किया लेाकार्पण

जगदलपुर 10 जनवरी 2021
वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी / बीजापुर जैसे सुदूर वनांचल में छोटे-छोटे बच्चों के मुंह से फर्राटेदार अंग्रेजी सुनकर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल मंत्रमुग्ध हो गए। आज जिला मुख्यालय बीजापुर में स्वामी आत्मानंद में शासकीय इंग्लिश स्कूल का विधिवत लोकार्पण के समय छोटे-छोटे बच्चों ने फर्राटेदार अंग्रेजी में बातचीत करके मुख्यमंत्री को पूरी तरह विस्मित कर दिया। उन्होंने यहां बच्चों के साथ सेल्फी ली और जनप्रतिनिधियों के साथ कैरम खेल का आनंद भी लिया।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज जिला मुख्यालय बीजापुर में स्वामी आत्मानंद में शासकीय इंग्लिश स्कूल का विधिवत लोकार्पण किया। उन्होंने इस अवसर पर परिसर में जनप्रतिनिधियों के साथ वृक्षारोपण भी किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इंग्लिश स्कूल में संचालित गतिविधियों की सराहना करते हुए वहां विजिटर्स बुक में विद्यालय की शिक्षकों तथा छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने वाली पंक्तियां लिखी। इस अवसर पर राजस्व व आपदा प्रबंधन मंत्री श्री जय सिंह अग्रवाल, वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री विक्रम शाह मंडावी और श्री संतराम नेताम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री शंकर कुडियम, नगरपालिका अध्यक्ष श्री बेनहूर रावतिया, बस्तर संभाग के कमिशनर श्री जी. आर. चुरेंद्र, आई.जी. श्री पी. सुंदरराज, कलेक्टर श्री रितेश अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री कमलोचन कश्यप, विद्यालय के प्राचार्य श्री अमित गांधरला, शिक्षक-शिक्षकाएं और छात्र-छात्राएं तथा अभिभावकगण उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री बघेेल ने लोकार्पण के बाद विद्यालय का भ्रमण किया और छात्र-छात्राओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्हांेने विद्यालय के छात्राओं के द्वारा तैयार किए गए आकर्षक रंगोली और छात्र-छात्राओं ने कबाड़ से जुगाड़, छत्तीसगढ़ का आर्थिक विकास पर आधारित माॅडल का भी अवलोकन किया। उन्होंने अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय को उनके नाम के अनुरूप आने वाले समय में उत्कृष्टता प्रदान करने के लिए प्रेरित किया। स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल में कक्षा पहली से बारहवीं तक की कक्षाएं संचालित है। विद्यालय में 500 विद्यार्थी अध्ययनरत है। विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए माॅडयूलर फर्निचर और आधुनिक प्रयोगशाला, खेल संसाधन की पूरी सुविधा उपलब्ध हंै।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कराटे प्रदर्शन को सराहा
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज बीजापुर प्रवास के दौरान स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल के मैदान में बीजापुर स्कूल आकादमी कराटे टीम के द्वारा किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन को देख कर काफी प्रभावित हुए।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Amit Mishra

अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment