🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

इस वर्ष से कोदो कुटकी का भी न्यूनतम समर्थन मूल्य किया जायेगा घोषित

On: January 10, 2021 2:31 PM

*मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बीजापुर जिले में कुटरू, गंगालूर में तहसील कार्यालय की घोषणा*

*लोहा डोंगरी महादेव तालाब सहित जिले के 12 तालाबों की सौंदर्यीकरण के लिए राशि देने की दी सहमति*

*बस्तर में कोई नहीं रहेगा भूमिहीन: श्री बघेल*

जगदलपुर, 10 जनवरी 2021
वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि इस वर्ष से कोदो कुटकी का भी न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किया जायेगा। बीजापुर आयोजित आम सभा में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने यह घोषणा की। उन्होंने बीजापुर जिले में कुटरू, गंगालूर में तहसील कार्यालय की घोषणा भी की। श्री बघेल ने बीजापुर में किये जा रहे विकास कार्य लोहा डोंगरी, महादेव तालाब के उन्नयन और सौंदर्यीकरण के लिए राशि स्वीकृति की सहमति दी। साथ ही जिले के अन्य 12 तालाबों को गहरीकरण एवं सौंदर्यीकरण के लिए राशि स्वीकृत घोषणा की। जिले के पहुंचविहीन क्षेत्रों के 10 सड़कों के विकास में तथा भैरमगढ़, आवापल्ली मंदेर बस स्टैण्ड निर्माण की घोषणा किये। तोंगपल्ली और भद्रकाली में नये धान खरीदी केन्द्र बनाने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर कहा कि बस्तर संभाग के विकास कार्य के लिए कोई कमी नहीं होने दिया जायेगी। बस्तर की संस्कृति, सभ्यता यहां के लोगों के विकास शिक्षा, स्वास्थ्य, खेलकूद को बढ़ावा देने कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बस्तर में प्रतिभा की कमी नहीं है सिर्फ अवसर देने की आवश्यकता है। सरकार सारे अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जल जंगल और जमीन में स्थानीय लोगों के अधिकार देने के लिए शासन द्वारा वन अधिकार सामुदायिक व व्यक्तिगत पट्टा देने का कार्य कर रही है। बस्तर में भूमिहीन लोगों को भूमि का अधिकार देने का कार्य सरकार द्वारा किया जा रहा है और बस्तर में कोई भी व्यक्ति भूमिहीन नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि आज के दौर में बिजली लोगों की मूलभूत आवश्यकताओं में शामिल हो चुकी है और इस क्षेत्र में बिजली पहुंचाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। सरकार द्वारा बंद स्कूलों को पुनः प्रारंभ किया गया है जिसमें स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर दिये गये है। डीएमफ के राशि का उपयोग शिक्षा स्वास्थ्य आजीविका देने के लिए किया जा रहा है। सरकार द्वारा कुपोषण से लड़ाई हेतु सुपोषण अभियान की शुरूआत की गयी जिससे 77 हजार से अधिक बच्चे सुपोषित हो चुके है। 52 प्रकार के लघु वनोपज को न्यूनतम समर्थन मूल्य से खरीदा जा रहा है। कोरोना काल में ग्रामीणों द्वारा महुआ, ईमली का भी संग्रहण किया गया। जिसका मेहनताना ग्रामीणों को दिया गया। बीजापुर में बांस से 8 हजार से अधिक लोग रोजगार मिला है। बस्तर के लोगों को रोजगार से जोड़कर रखना शासन की प्राथमिकता है।
इस अवसर पर राजस्व मंत्री और जिला प्रभारी मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, सासंद बस्तर श्री दीपक बैज, विधायक बीजापुर श्री विक्रम शाह मण्डावी ने आमसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री संतराम नेताम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री शंकर कुड़ियम, गणमान्य जनप्रतिनिधी, बस्तर कमिश्नर श्री जीआर चुरेन्द्र, आईजी श्री पी सुन्दरराज, कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री कमलोचन कश्यप सहित जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment