किशोर कर ब्यूरोचीफ महासमुंद
महासमुंद (वायरलेस न्यूज़) – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जिला महासमुंद के ग्राम बिरकोनी में आयोजित झेरिया यादव समाज के महासम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए। कृषि मंत्री श्री रविंद्र चौबे साथ थे। कार्यक्रम झेरिया यादव समाज द्वारा आयोजित था। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर यादव समाज के पांच सामाजिक भवन खल्लारी, शिवरीनारायण, सिरपुर, डबरा और मधुबन धाम धमतरी के लिए 20-20 लाख रुपए और बिरकोनी में भवन निर्माण हेतु 6 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री श्री बघेल का सम्मेलन में पहुंचने पर यादव समाज द्वारा पारंपरिक वेशभूषा कौड़ी पेटी कुलेता डंडा आदि पहना कर जोशीला स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने यादव समाज को गरिमामय पूर्ण कार्यक्रम के आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने संबंधितों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार पशुधन के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए गांव में गौठान निर्माण के साथ ही गोधन न्याय योजना के माध्यम से दो रुपए किलो में गोबर की खरीदी कर रही है। राज्य में गोबर खरीदी के एवज में पशुपालकों, गौपालकों के बैंक खातें में राशि का नियमित भुगतान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिनके पास जमीन नहीं है, मवेशी नहीं है वह भी गोबर बेचकर लाभ प्राप्त कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि यादव समाज के कई लोग खेती-किसानी के साथ-साथ गोबर बेचकर अपनी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के याजनाओं की तारीफ हो रही है। दूसरे राज्य भी गोबर खरीदने की योजना बना रहे है। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए राज्य सरकार काम कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 10 हजार गौठानों में लगभग एक लाख 30 हजार एकड़ जमीन सुरक्षित की गई है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य बनने से पहले हमारे पुरखों ने छत्तीसगढ़ में विकास का जो सपना देखा था। वह अब पूरा हो रहा है। छत्तीसगढ़ महतारी के कोख में कई प्रकार की खनिज सम्पदा मौजूद है। यहां के लोग सीमित संसाधन में भी खुश रहा करते थे। पर अब समय बदला है। हमारे पुरखों का सपना अब साकार हो रहा है। 15 साल बाद मौका मिला यहां के मजदूर, गरीब और किसानों के जीवन में बदलाव आ रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार बनते ही किसानों का कर्ज माफ किया और बिजली बिल हाफ किया। करीब तीन साल में 2200 करोड़ का बिजली बिल माफ किया। हर परिवार को 35 किलो चावल मुफ्त दिया जा रहा है। इसके साथ ही राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत भूमिहीन कृषि मजदूरों के प्रत्येक परिवार को 6 हजार रुपए प्रतिवर्ष की जगह अब 7 हजार रुपए दिया जाएगा। इन मजदूरों के खाते में 31 मार्च तक दूसरी किस्त दी जा रही है।
कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि यादव समाज संतोषी और अपने कार्य के दम पर आगे बढ़ने वाला समाज है। उन्होंने कहा कि महासमुंद जिला धान उत्पादन करने वाला अग्रणी जिलों में से एक है। छत्तीसगढ़ में किसानों से 2500 रुपए क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है। उन्होंने कहा कि गौठानों में उत्पादित लगभग 16 लाख क्विंटल जैविक खाद किसानों के खेतों में पहुंच गई है। जिससे रासायनिक खाद की चिंता नहीं रहेगी। सम्मेलन में विधायक श्री द्वारिकाधीश यादव और चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने संबोधित किया और सामुदायिक भवन सहित अन्य मांग रखी। सम्मेलन मेें विधायक बसना देवेन्द्र बहादुर सिंह, छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष श्री अग्नि चंद्राकर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल, उपाध्यक्ष श्री लक्ष्मण पटेल, जनपद अध्यक्ष श्री यतेन्द्र साहू, छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री जगनीक यादव, जिलाध्यक्ष श्री राजू यादव सहित समाज के पदाधिकारीगण, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.05.05नगर विधायक ने जीत को बताया मोदी जी की तपस्या का परिणाम,बोले- बंगाल में खत्म हुआ दमन और गुंडागर्दी का दौर
Uncategorized2026.05.05प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी, छत्तीसगढ़ द्वारा वार्षिकोत्सव, विमोचन एवं सम्मान समारोह आयोजित समाजसेवियों एवं साहित्यसेवियों के सम्मान की उत्कृष्ट परंपरा रही है: डॉ. पाठक
Uncategorized2026.05.04कोकराझार में कमाल: तोखन साहू के नेतृत्व में NDA की एकजुटता से 9 में 8 सीटों पर ऐतिहासिक जीत
Uncategorized2026.05.04भारतीय जनता पार्टी की तूफानी जीत पश्चिम बंगाल असम पांडिचेरी जैसे राज्यों में,प.बंगाल की ऐतिहासिक जीत की खुशियां बिलासपुर बंगाली समाज में


