जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता 31 मार्च को
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़ 30 मार्च 2022) मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश के अनुसार राज्य की कला एवं संस्कृति की अमूल धरोहर को सहेजने के लिए रामायण मंडलियों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। इस कड़ी में कल 31 मार्च को जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। इस प्रतियोगिता का आयोजन बिलासपुर के मिशन हॉस्पिटल रोड स्थित लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम में सुबह साढ़े 11:00 बजे से किया जाएगा। प्रतियोगिता में ब्लाक स्तर से चयनित 12 टीमें हिस्सा लेंगी।जिला स्तर पर आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली मंडली को 50 हजार रूपए की राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की जाएगी, इसके लिए निर्णायक मंडल का गठन भी किया गया है। इस निर्णायक मंडल में भातखंडे संगीत महाविद्यालय बिलासपुर के प्राध्यापक श्री सचिन सिंह बरगाह, लोक गायक श्री रामनाथ मानिकपुरी, श्री विनोद ठाकरे तथा श्री विष्णु निर्णेजक शामिल है।
गौरतलब है कि छ.ग. अंचल के रामायण मंडलियों के कलाकारों के संरक्षण, संवर्द्धन तथा कलादलों के विकास के लिए वर्ष 2021 में रामायण मंडली प्रोत्साहन योजना शुरू की गई है। इस योजना के माध्यम से राज्य, जिला एवं ब्लाक स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। जिले के प्रत्येक विकासखण्डों में ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले रामायण मंडलियों को 10 हजार रूपए की राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की जाती है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.04.24एडवोकेट प्रीमियर लीग मैच में जिला प्रशासन बनाम न्यायपालिका के मध्य मैच खेला गया,कप्तान धीरज पलेरिया के नेतृत्व में जिला न्यायालय की टीम ने शानदार विजय प्राप्त की
Uncategorized2026.04.24आदिगुरु शंकराचार्य भगवान की जयंती दशनाम गोस्वामी समाज ने मनाया, समाज के सभी प्रमुख लोग उपस्थित रहे
Uncategorized2026.04.23बिना एन ओ सी के लगा टेंडर* *परिणाम यह हुआ कि भूमि पूजन रुका* — *नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी*
Uncategorized2026.04.23मॉलों में पार्किंग वाले टू और फोर वीलर से शुल्क वसूली नहीं कर सकते यह निर्णय आम जनमानस को राहत देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण न्यायिक हस्तक्षेप के रूप में देखा जा रहा है, उच्च न्यायालय अधिवक्ता श्री अंजिनेश शुक्ला ने जनहित याचिका की पैरवी की


