🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

तेज रफ्तार स्कूटी सवार युवकों ने एक बुजुर्ग को अपनी चपेट में लिया दुर्घटना से बुजुर्ग ब्यक्ति को गंभीर चोटें आई धर्मसेना के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल पहुंचाया

On: March 30, 2022 4:29 PM

(.पुष्पेन्द्र. श्रीवास.वायरलेस न्यूज़) कोरबा – जिले में सड़क दुर्घटना थमने का नाम नहीं ले रही है। तेज रफ्तार स्कूटी सवार युवकों ने एक बुजुर्ग को अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना से बुजुर्ग ब्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं जिसे धर्मसेना के कार्यकर्ताओं ने उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है जहां उनका उपचार जारी है लेकिन बुजुर्ग की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

प्राप्त जानकारी अनुसार हिन्दू नववर्ष तैयारी में धर्मसेना कार्यकर्ता कोसाबाड़ी चौक में तोरन बांध रहे थे तभी धर्मसेना के कार्यकर्ताओ ने देखा कि एक प्रमोद नामक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने ठोकर मारकर घायल कर दिया है जिससे प्रमोद बेहोश हो गया और सांस नहीं ले पा रहा था।

धर्मसैनिक ने आनन-फानन में घायल बुजुर्ग को तत्काल बाइक पर ही अस्पताल पहुंचाया और उनके परिजनों की खोजबीन शुरू कर दी। कुछ देर में उनके परिजनों का पता चला और वो अस्पताल पहुंचकर धर्म सैनिकों का धन्यवाद किये। प्रमोद कि हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है जो अभी बेहोशी की हालत में है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment