रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़) । आज खरसिया में आरपीएफ रायगढ की विशेष टीम ने जनरल स्टोर में छापा मारकर एक व्यक्ति को अवैध टिकट का कारोबार करते गिरफ्तार करने में अहम कामयाबी हासिल की है। आरपीएफ पोस्ट रायगढ प्रभारी निरीक्षक राजेश वर्मा ने बताया कि रेल सुरक्षा बल के आईजी ए एन सिन्हा के निर्देशन एवम वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ऋषि कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में मुखबिर की पुख्ता सूचना पर खरसिया में टिकटो के अवैध व्यापार की सूचना मिलते ही आज दिनांक 31 मार्च को रायगढ पोस्ट में पदस्थ उपनिरीक्षक देवेंद्र शास्त्री ,उपनिरीक्षक अखिल सिंह, आरक्षक एस आर कवाची ,सुनील मिश्रा की टीम को खरसिया भेजा गया टीम ने रायगढ रोड़ खरसिया के पास स्थित संदेश जनरल स्टोर की दुकान में दबिश देकर दुकान मालिक संदेश अग्रवाल वल्द मनोज अग्रवाल से अवैध टिकटो के संबन्ध में पूछताछ करने पर उसने सात ई टिकटों कीमत 22610 रुपये को बनाना स्वीकार करने पर उसके कब्जे से कंप्यूटर सीपीओ प्रिंटर के साथ सभी टिकटों को जप्त किया गया । और आरोपी दुकान संचालक के खिलाफ अपराध क्रमांक 207/22 धारा 143 अवैध टिकटों का व्यापार करना रेल्वे एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है । रायगढ आरपीएफ ने खरसिया में अवैध टिकट बनाते एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने से जिले में इनका कारोबार करने वाले चालाक किस्म के लोगो मे हड़कंप मच गया है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 30, 2026छत्तीसगढ़ की जनता की बड़ी जीत: अधिवक्ता अंजिनेश अंजय शुक्ला की लड़ाई लाई रंग, अंबुजा मॉल सहित प्रदेश के समस्त मॉल्स में पार्किंग हुई निशुल्क
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया

