रायगढ़ (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़ ब्यूरोचीफ 11 जनवरी21) कोटरी का शिकार करने वाले पांच आरोपियों को वन अमला ने धर दबोचा है। मामले में अपराध कायम कर जेल दाखिल कराया गया है। उक्त मामला तमनार वन परीक्षेत्र की है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रविवार को पांच ग्रामीणों ने मिलकर एक कोटरी का शिकार किया और उसे बजरमुड़ा गांव के आगे आवास प्लाट के पास आपस मे बांट कर पकाने की तैयारी की जाती, लेकिन तब तक मामले की सूचना वन अमला को लग चुकी थी। इसके बाद संबंधित बीटगार्ड ने मामले की जानकारी अपने उच्चाधिकारियों को दी। जहां कोड़केल डिप्टी रेंजर को मुखबिर तंत्र फैला कर मामले की पतासाजी करने निर्देशित किया गया।
मुखबिर की सूचना पर मामले को सही पाने के बाद डीएफओ प्रणय मिश्रा के निर्देशानुसार व एसडीओ टीसी पहारे के मार्गदर्शन में तमनार रेंजर सीआर राठिया व उनकी टीम ने बजरमुड़ा बस्ती के आगे आवास प्लाट क्षेत्र में दबिश दी। जहां से रघुनाथ पिता रामनाथ सिदार निवासी बजरमुड़ा, प्रेम सिंह पिता रामसिंह कलगा व कमल पिता ज्ञानी कलगा को गिरफ्तार कर पूछताछ किया गया। तब उन्होंने दो अन्य साथी का भी साथ मे होना बताए। जहां शिकारियों के दो साथी शंकर पिता नोहरसाय अगरिया व जयराम पिता पिलाराम की तलाश शुरू की गई और उन्हें भी गिरफ्तार किया गया। शिकारियों के पास से लगभग ढाई किलो से अधिक का कोटरी मांस जब्त किया गया। एसडीओ टी सी पहारे ने बताया सोमवार को कार्यवाही पूर्ण कर घरघोड़ा न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर पांचों आरोपियों को जिला जेल रायगढ़ में दाखिल कराया गया है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026विश्वकर्मा जयंती पर करगी रोड कोटा में ‘एक दीप मोदी जी के नाम’ कार्यक्रम
बिलासपुरSeptember 17, 2026साउथ कैफे, लिटिल पंजाबी रेस्टोरेंट में खाद्य विभाग की जांच, इडली का नमूना भेजा लैब
बिलासपुरSeptember 17, 2026भाजयुमो जिला बिलासपुर शहर द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला अस्पताल, में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया
बिलासपुरSeptember 17, 2026प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जीवन जनसेवा और राष्ट्र निर्माण को समर्पित : उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव,एक साथ जले 10 लाख दीप, आशीर्वाद का दीया से रोशन हुआ बिलासपुर

