🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

बाइक पर महुआ शराब का अवैध परिवहन करते दो गिरफ्तार, 50 लीटर महुआ शराब व बाइक की  पूंजीपथरा पुलिस ने की जप्ती

On: January 11, 2021 6:54 PM

भूपदेवपुर की ओर से अवैध शराब परिवहन की सूचना पर पूंजीपथरा पुलिस ने की तत्काल कार्यवाही

रायगढ़ (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़ ) थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक मनीष नागर के नेतृत्व में दिनांक 10.01.2021 को स्टाफ द्वारा मोटर सायकल पर अवैध रूप से महुआ शराब के परिवहन की सूचना पर कार्यवाही कर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया । आरोपियों से *50 लिटर महुआ शराब* बरामद हुआ, आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर रिमांड पर भेजा गया है ।

जानकारी के अनुसार दिनांक 10.01.2021 को टी.आई. मनीष नागर को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम दर्रामुडा थाना भुपदेवपुर क्षेत्र से *नील कुमार बरेठ और सुरेश कुमार निषाद* मोटर सायकल क्रमांक CG 13 AA 4029 में अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री के लिये तुमीडीह पुंजीपथरा की ओर लेकर आ रहे हैं । सुचना पर कार्यवाही हेतु तत्काल थाना प्रभारी द्वारा सहायक उप निरीक्षक चंदन सिंह नेताम, प्रधान आरक्षक सुरतीलाल सिदार, आरक्षक विरेन्द्र कंवर, आदिकंद प्रधान, गणेश राठिया, भूपेश राठिया को तुमीडीह छर्राटांगर रोड पर नाकाबंदी कर कार्यवाही करने निर्देशित किये । स्टाफ द्वारा रात्रि करीब 20.50 बजे छर्राटांगर की ओर से *मोटर सायकल क्रमांक CG 13 AA- 4029* में सवार दो व्यक्तियों को रोककर पुछताछ किये । मोटर सायकल चालक अपना नाम सुरेश निषाद एवं पीछे बैठे व्यक्ति जो एक बोरी पकड़े बैठा हुआ था, अपना नाम नील कुमार बरेठ दोनो निवासी दर्रामुडा थाना भुपदेवपुर का होना बताये जिनके पास बोरी से एक पालीथीन पाउच में करीब *50 लीटर अवैध महुआ शराब* मिला । आरोपियो से उनकी बाइक व अवैध शराब की जप्ती कर धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आज रिमांड पर भेजा गया है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment