रायगढ़ (अनिल आहूजा ) आज दिनांक 11.01.2021 को थाना कोतवाली में महिला द्वारा उसके पति आशीष मेहर, ससुर शत्रुघन मेहर, सास सकुंतला मेहरा तथा हिमांशु मेहर के विरूद्ध दहेज की मांग कर प्रताड़ित करने के संबंध में लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया है ।
रिपोर्टकर्ता बताई कि दिनांक 16.02.2020 को सामाजिक रीति रिवाज से शत्रुघन मेहर के सुपुत्र आशीष मेहर से विवाह हुआ है । विवाह के समय माता-पिता के द्वारा स्त्री धन के रूप में सोने के गले का हार, कान की बाली, मांग टीका, अंगूठी तथा अन्य सोने चांदी के जेवर घरेलु सामग्री बर्तन वगैरह तथा नगद 1,00,000 रू दिये थे । विवाह के कुछ दिनों बाद ही अहसास हुआ कि पति दूर होने की कोशिश कर रहे है । तब कारण जानने की कोशिश की तो सास सकूंतला मेहर व ससुर शत्रुघन मेहर, हिमांशु मेहर बोले कि दहेज में कुछ नहीं मिला है । इसी कारण तुम्हारा पति तुमसे नाराज है । उसी दिन अपने माता-पिता को बताई तो ससुराल में टीवी, फीज, वाशिंग मशीन, सिलाई मशीन, मिक्सी, आयरन वगैरह पहुंचा दिये । उसके बावजूद ससुरालवाले सामानों को अच्छी क्वालिटी की नहीं है कहकर ताने देते और रूखा व्यवहार करते । तब सामाजिक मीटिंग बुलाये थे, मीटिंग में ही ससुरालवाले धक्का मुक्की किये और घर से निकाल दिये । तब से मायके में रह रही हूं , कई बार पति व ससुराल पक्ष से बातचीत करना चाहा परंतु वे लोग ज्यादा दहेज की लालच में किसी अन्य से आशीष का विवाह कराना चाहते हैं । पीड़िता के आवेदन पर उसके ससुराल पक्ष पर धारा 498-ए,34 भादंवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 17, 2026प्रदेश में 1.50 करोड़ से अधिक ‘आशीर्वाद के दीये’ प्रज्ज्वलित मुख्यमंत्री साय महादेव घाट में विराट दीपोत्सव एवं महाआरती ‘आशीर्वाद का दीया’ में हुए शामिल*
बिलासपुरSeptember 17, 2026श्रेष्ठ समाज की स्थापना के लिए इंदौर से बिलासपुर तक निकली भव्य अभियान यात्रा का 18 सितंबर को राजयोग भवन में होगा ऐतिहासिक समापन
बिलासपुरSeptember 17, 2026अनहाइजीनिक तरीके से खाद्य पदार्थ बनाने पर सुरेश कॉफी हाउस सकरी का लाइसेंस निलंबित
राष्ट्रीयSeptember 16, 2026झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड 13 साल बाद आया बड़ा फैसला, नंदकुमार पटेल , विद्याचरण शुक्ला और महेंद्र कर्मा समेत कई नेताओं की हुई थी हत्या

