● आरोपियों से दो स्कूटी, एक बाइक बरामद, आरोपीयों को भेजा गया रिमांड पर….
सिटी कोतवाली रायगढ़ प्रभारी निरीक्षक कृष्णकांत सिंह के नेतृत्व में आज कोतवाली स्टाफ द्वारा शहर में दुपहिया वाहन चोरी करने वाले पुसौर क्षेत्र के दो बाइक चोरों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । आरोपियों से चोरी की *तीन दुपहिया वाहन, कीमत करीब ₹95,000* का बरामद किया गया है ।
जानकारी के मुताबिक थाना कोतवाली में दर्ज अपराध क्रमांक 05/2021 धारा 379 IPC में चोरी गई *होण्डा एक्टिवा CG 12 AJ-0252* की पतासाजी के लिये लगाये गये मुखबिर द्वारा थाना पुसौर अंतर्गत *ग्राम लिंजिर के उमाशंकर श्रीवास उर्फ बबलू* पर उक्त चोरी की स्कुटी को घर में छिपाकर रखने की जानकारी दिया गया जिस पर थाना प्रभारी द्वारा थाने से सहायक उपनिरीक्षक दिलीप बेहरा, प्रधान आरक्षक संजय तिवारी, आरक्षक हेमन पात्रे, लखेश्वर पुरसेठ एवं गजेंद्र स्वर्णकार को लिंजिर, पुसौर संदेही के घर दबिश देने रवाना किया गया । स्टाफ द्वारा संदेही *उमाशंकर श्रीवास उर्फ बबलू श्रीवास* के घर दबिश दिया गया। संदेही उमाशंकर उर्फ बबलू के घर से चोरी *होण्डा एक्टिवा CG 12 AJ-0252* को बरामद किया गया है । आरोपी उमाशंकर श्रीवास से कड़ी पूछताछ में उसने अपने साथी *उमेश चौहान उर्फ बबलू निवासी झारमुड़ा पुसौर* के साथ रायगढ़ शहर में *एक और होंडा प्लेजर एवं CT 100 बजाज मोटरसाइकिल* की चोरी करना बताया जिसे इनके मेमोरेंडम पर जप्त की गई है । आरोपी 1- उमाशंकर श्रीवास उर्फ बबलू पिता मन्नू दाऊ श्रीवास उम्र 38 साल निवासी ग्राम लिंजिर थानापुसौर 2- उमेश चौहान उर्फ बबलू पिता धनेश्वर चौहान उम्र 30 वर्ष निवासी झारमुड़ा थाना पुसौर से जप्त मोटर सायकल बजाज CT 100, काला रंग CG11-BA/5367 एवं स्कुटी प्लेजर लाल रंग CG 11 F-7816 से जप्त दुपहिया पर पृथक से इस्तगासा क्रमांक 02/2021 धारा 41(1+4)CrPC/379,34 IPC के तहत कार्यवाही कर रिमांड पर भेजा गया है । आरोपियों से जप्त दुपहिया वाहन की कुल कीमत करीब ₹95,000 है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयNovember 3, 2026बिलासपुर में 15 वीं अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल बैंड प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ लगातार चौथी बार बिलासपुर को मिली मेजबानी, 14 टीमों के 200 से अधिक प्रतिभागी दिखाएंगे अपनी प्रतिभा; उत्कृष्ट टीम को राष्ट्रीय पुलिस बैंड प्रतियोगिता में मिलेगा मौका
बिलासपुरNovember 3, 2026राज्योत्सव में ‘आयुष कल्पवृक्ष’ बना आकर्षण का केंद्र, नारी स्वास्थ्य एवं आयुष योजनाओं की दी जानकारी, 956 मरीजों को मिला निःशुल्क चिकित्सा लाभ
छत्तीसगढ़November 3, 2026मेहनत, अनुभव और कार्यकुशलता का मिला सम्मान, एस.के. बर्मन बने मुख्य अभियंता अब पूरे छत्तीसगढ़ के बांधों की सुरक्षा की संभालेंगे जिम्मेदारी
अपराधNovember 3, 2026शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, बेलगहना पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

