🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

3 लाख की लागत से कौंवाझर में बनेगा आदिवासी समाज के लिए भवन
समाज के पदाधिकारियों की मांग पर संसदीय सचिव ने की राशि देने की घोषणा

On: April 7, 2022 1:16 PM


महासमुन्द। (वायरलेस न्यूज़) ग्राम कौंवाझर में आदिवासी समाज के लिए भवन का निर्माण किया जाएगा। आज गुरूवार को समाज के लोगों की मांग पर संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने भवन निर्माण के लिए चार लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। जिस पर समाज के लोगों ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर का आभार जताया।
उपसरपंच रोशन चंद्राकर के नेतृत्व में आदिवासी समाज के प्रेम लाल ध्रुव, रेखु ध्रुव, कुमार ध्रुव, गोपाल ध्रुव, टेकु ध्रुव, सुखराम ध्रुव, बुधारू ध्रुव, सोमन ध्रुव, समारू धु्रव, श्यामा धु्रव, सोनसाय धु्रव, सुरेश धु्रव, सुरज धु्रव, पुनित धु्रव, रमेशर धु्रव, हिरालाल धु्रव, जती राम धु्रव, दिलीप धु्रव, रोहित धु्रव, जनक धु्रव, पप्पु धु्रव, धनी धु्रव, फीरत धु्रव, राजेश धु्रव, सुखराम धु्रव, धनाजी धु्रव, रामकृपाल धु्रव, सोभित धु्रव आदि ने संसदीय सचिव निवास पहुंचकर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर से मुलाकात की। इस दौरान समाज के लोगों ने बताया कि यहां सामाजिक कार्यों के लिए एक भवन की आवश्यकता है। भवन के अभाव में सामाजिक कार्यों के आयोजन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने यहां सामाजिक भवन के लिए राशि की मांग की। जिस पर संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर ने सामाजिक भवन निर्माण के लिए चार लाख रूपए देने की घोषणा की। भवन निर्माण के लिए राशि की घोषणा पर समाज के लोगों ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर का आभार जताया है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment