रायगढ़(वायरलेस न्यूज़) शिव सेना द्वारा विगत वर्षो से नवरात्र की पंचमी पर बूढ़ी माई की मनोकामना चुनरी यात्रा का आयोजन किया जाता रहा है। दो वर्ष से कोरोनकाल में चुनरी यात्रा का आयोजन नही हो पाया था। इस वर्ष नवरात्र के अवसर पर बुधवार को विशाल चुनरी यात्रा शहीद चौक से बूढ़ी माई मंदिर तक निकाली गई जिसमें महिलाये भी भारी संख्या में शामिल हुई।

शिव सेना की चुनरी यात्रा बुधवार को दोपहर 4 बजे शहीद चौक से निकली गयी। चुनरी यात्रा गोपी टॉकीज रोड, गौरीशंकर मंदिर रोड, पुत्री कन्या शाला, पैलेस रोड, गद्दी चौक, सुभाष चौक, गांधी प्रतिमा, स्टेशन चौक होते हुए बूढ़ी माई मंदिर पंहुची। रास्ते मे भक्त जुड़ते गए और न केवल करवा बल्कि माता की चुनरी भी लम्बी होती गई। बूढ़ी माई मंदिर पंहुच कर विशाल चुनरी माता पर अर्पित करते हुए पूजा अर्चना की गई । खास बात यह है कि आधुनिक डीजे साउंड के बजाय पारंपरिक वाद्य मांदर, ढोल मंजीरा के साथ जसगीत गाते हुए चुनरी यात्रा निकाली गई। जगह जगह चुनरी यात्रा का स्वागत भी शहरवासियों ने किया वही स्टेशन चौक में पुष्पवर्षा कर माता की चुनरी का स्वागत किया गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

