
कलेक्टर ने धान की सामान्य से ज्यादा आवक पर निगरानी के दिए निर्देश
सत्यापित रकबे के आधार पर ही, हो धान खरीदी – कलेक्टर
बिलासपुर 12 जनवरी 2021। कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर ने आज समय सीमा की बैठक में धान खरीदी की समीक्षा करते हुए कहा कि धान की सामान्य से ज्यादा आवक पर निगरानी और माॅनिटरिंग लगातार करते रहें। उन्होंने अंतर्राज्यीय परिवहन एवं कौचियों पर नजर रखने कहा। कलेक्टर ने गिरदावरी में उल्लेख रकबे के आधार पर धान की खरीदी करने कहा। उन्होंने बारदाने की उपलब्धता की जानकारी ली। इस पर खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि समितियों में पर्याप्त मात्रा में बारदाने उपलब्ध है।
मंथन सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने अवैध धान खरीदी एवं परिवहन पर निगरानी करने के निर्देश सहकारिता विभाग, सहकारी बैंक के अधिकारियों को दिए। उन्होंने बारदाने की उपलब्धता के संबंध में लगातार निगरानी करने कहा। धान खरीदी के साथ-साथ उठाव की भी समीक्षा की। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कुल धान खरीदी का समितियों से 46 प्रतिशत धान का उठाव मिलर्स द्वारा कर लिया गया है। कलेक्टर ने निर्देश दिया कि मिलर्स सीधे समिति से धान का उठाव करेंगे। उन्होंने बताया कि अभी तक जिले में 35 लाख 50 हजार क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है।
कलेक्टर ने समय सीमा के प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए जल्द निराकृत करने के निर्देश दिए। लोक सेवा गारंटी के तहत प्राप्त आवेदनों का निपटारा गंभीरता से करने कहा । कोविड वैक्सीनेशन की समीक्षा पर मुख्यचिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जल्द ही वैक्सीन जिले को प्राप्त हो जाएगी। इसके लिए आवश्यक तैयारी करने के निर्देश कलेक्टर ने दिए। साथ ही बैठक मंे प्रधानमंत्री आवास योजना, भूईयां पोर्टल में की जाने वाली प्रवृष्टि, किसान सम्मान निधि योजना, चबूतरे निर्माण की प्रगति सहित अन्य बिंदुओं की समीक्षा की गई।
बैठक में एडीएम श्री बी.एस. उइके, वन मण्डलाधिकारी श्री कुमार निशांत, अपर कलेक्टर श्रीमती नूपूर राशि पन्ना, नगर निगम के कमिश्नर श्री प्रभाकर पाण्डेय, सभी एसडीएम, तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
क्रमांक 55/रचना
–00–
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 3, 2026राज्योत्सव में ‘आयुष कल्पवृक्ष’ बना आकर्षण का केंद्र, नारी स्वास्थ्य एवं आयुष योजनाओं की दी जानकारी, 956 मरीजों को मिला निःशुल्क चिकित्सा लाभ
छत्तीसगढ़November 3, 2026मेहनत, अनुभव और कार्यकुशलता का मिला सम्मान, एस.के. बर्मन बने मुख्य अभियंता अब पूरे छत्तीसगढ़ के बांधों की सुरक्षा की संभालेंगे जिम्मेदारी
अपराधNovember 3, 2026शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, बेलगहना पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
बिलासपुरNovember 3, 2026साहित्यकार एवं उपन्यासकार केशव शुक्ला की कृतियों का गरिमामय लोकार्पण,साहित्य केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, सामाजिक चेतना जागृत करने का माध्यम नहीं : डॉ विनय पाठक

