🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

सीआरपीएफ के 87वें स्थापना दिवस पर रक्तदान व स्वास्थ्य जांच शिविर* *जवानों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान*

On: March 11, 2026 7:49 AM

*सीआरपीएफ के 87वें स्थापना दिवस पर रक्तदान व स्वास्थ्य जांच शिविर*
*जवानों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान*

बिलासपुर, (वायरलेस न्यूज 11 मार्च 2026) केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 87वें स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रुप केंद्र बिलासपुर में रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सिम्स अस्पताल, बिलासपुर के ब्लड सेंटर पैथोलॉजी विभाग तथा जन स्वास्थ्य सहयोग गनियारी के सहयोग से आयोजित किया गया। शिविर के दौरान सीआरपीएफ के अधिकारियों एवं जवानों ने स्वेच्छा से बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए रक्तदान किया। लगभग 100 से 150 जवानों ने रक्तदान कर मानव सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना का परिचय दिया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिलता है। सिम्स अस्पताल क्षेत्र का प्रमुख शासकीय स्वास्थ्य संस्थान है, जहां दूरस्थ ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्रों से आने वाले गंभीर मरीजों का उपचार किया जाता है, ऐसे में रक्तदान से अस्पताल में भर्ती मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण सहायता मिलती है।
कार्यक्रम में डॉ. अशोक कुमार महापात्र (उप महानिरीक्षक चिकित्सा), श्री मनोज कुमार (कमांडेंट), श्री नील कमल भारद्वाज (उप कमांडेंट), श्री अविजीत प्रभात (सहायक कमांडेंट), श्री विवेकानंद प्रसाद (सहायक कमांडेंट) एवं श्री शैलेन्द्र सिंह रिझोनिया (सहायक कमांडेंट) सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा डॉ. विराग जैन, डॉ. नागेन्द्र साहू, डॉ. प्रभाकर, डॉ. अनिल सक्सेना तथा सिम्स अस्पताल बिलासपुर के स्टाफ ने भी शिविर के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment