🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

सुपरफास्ट ट्रेन से नाबालिक बरामद चाम्पा आरपीएफ ने चाइल्ड लाइन को किया सुपुर्द

On: April 26, 2022 7:18 PM

सुपरफास्ट ट्रेन से नाबालिक बरामद चाम्पा आरपीएफ ने चाइल्ड लाइन को किया सुपुर्द


चाम्पा (वायरलेस न्यूज़)। आरपीएफ चाम्पा ने सुपरफास्ट ट्रेन से झारखंड से भागे एक नाबालिक को सूचना पर ट्रेन से बरामद कर औपचारिकता पूरी कर उसके परिजनों को सूचित कर नाबालिक को चाइल्ड लाइन को सुपुर्द कर दिया है।मानवता की मिसाल पेश की है। इस संबन्ध में चाम्पा आरपीएफ पोस्ट प्रभारी कुलदीप कुमार ने वायरलेस न्यूज़ को जानकारी देते हुए बताया कि प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त ए एन सिन्हा के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ऋषि कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में ट्रेनों में भागे नाबालिकों को मिली सूचना पर ट्रेन से बरामद कर उन्हें परिजनो और चाइल्ड लाइन के सौपा जाता है ऐसे ही दिनांक 24.04.2022 को प्राप्त सूचना के आधार गाड़ी संख्या 12906 (पोरबंदर सुपरफास्ट एक्सप्रेस) के कोच संख्या एस-9 को रेलवे सुरक्षा बल, चांपा के अधिकारियो एंव बल सदस्यो द्वारा अटैण्ड करने पर 01 बालक नाम व पता शिवचरन लुगुन पिता स्व. जयपाल लुगुन, उम्र-17 वर्ष, साकिन-पोर्टर खोली, रेलवे स्टेशन के पास चक्रधरपुर, जिला-चक्रधरपुर (झारखंड) अकेले संदिग्ध हालत में यात्रा करता हुआ पाया गया। पूछताछ के दौरान उसने अपने परिजनो को बिना बताए काम की तलाश में गुजरात जाने के लिए उक्त ट्रेन में सवार होना बताया।
उक्त बालक की सुरक्षा एंव सुखद भविष्य को ध्यान में रखते हुए उसे रेसुब पोस्ट, चांपा लाया गया एंव चाईल्ड लाईन जांजगीर एंव मुख्य स्टेशन प्रबंधक , चांपा को इस संबंध में अवगत कराते हुए मुख्य स्टेशन प्रबंधक, चांपा के माध्यम से उक्त बालक (शिवचरन) को चाईल्ड लाईन जांजगीर को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया। शिवचरन के पास एक की-पेड मोबाईल के अलावा कोई समान नही था। चाम्पा आरपीएफ ने एक और नेक कार्य अपने खाते में जोड़ लिया है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment