रायगढ। (वायरलेस न्यूज़) आरपीएफ ने ट्रेनों में यात्रियों से भीख मांगते तीन किन्नरों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कार्यवाही करने से किन्नरों में हड़कंप मच गया है। इस संबन्ध में आरपीएफ रायगढ पोस्ट में पदस्थ उपनिरीक्षक देवेंद्र शास्त्री ने वायरलेस न्यूज़ को बताया कि प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त ए एन सिन्हा के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ऋषि कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में आरपीएफ लगातार ट्रेन में लोगो से भीख मांगते तीन किन्नरों रोहनी किन्नर गुरु शारदा किन्नर उम्र 22 वर्ष शांति नगर चाम्पा थाना चाम्पा जिला जांजगीर चाम्पा ,सुंदरी किन्नर गुरु शारदा किन्नर उम्र 19 वर्ष शांति नगर चाम्पा थाना चाम्पा जिला जांजगीर चाम्पा,राखी किन्नर गुरु सुहाना किन्नर 35 वर्ष इन को 25 अप्रैल को अहमदाबाद एक्सप्रेस में और 26 अप्रैल आरबी लोकल मे पोस्ट में पदस्थ उपनिरीक्षक अखिल सिंह और सहायक उपनिरीक्षक के नसीम ने भीख मांगते अपनी टीम के साथ ट्रेन में पकड़ा और पोस्ट लाकर तीनो के विरुद्ध 144 बी रेल अधिनियम के तहत कार्यवाही की है रायगढ आरपीएफ की इस कार्यवाही से किन्नरों में हड़कंप मच गया है। आरपीएफ रायगढ इस तरह की कार्यवाही लगातार जारी रखेगी।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके

