नेता प्रतिपक्ष ने कहा अपनी ही पार्टी में व्याप्त भ्रष्टाचार से दुखी है काँग्रेसी
रायगढ (वायरलेस न्यूज़):-किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष का बयान किसानों से हो रही जबरन वसूली पर प्रतिक्रिया देते हुए नेता प्रतिपक्ष पूनम सोलंकी ने कहा कि भाजपा प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निरन्तर भ्रष्टाचार का आरोप लगाती रही l काँग्रेस सरकार के तबादला उद्योग की वजह से भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुँच गया l जनता पहले से ही त्रस्त थी लेकिन अब कांग्रेस संगठन से जुड़े काँग्रेसी भी अपनी सरकार के नए सिस्टम से त्रस्त नजर आ रहे है l धरना विरोध प्रदर्शन से भयभीत भुपेश सरकार ने बाकायदा रोक लगाकर छग में आपातकाल की स्थिति उत्पन्न कर दी है l भाजपा नेता ओपी चौधरी की मौजूदगी में जिलाभाजपा के नेतृत्व में कोडातराई में किसानों की मांगों को लेकर किये गए वृहद चक्का जाम व गिरफ्तारी का स्मरण दिलाते हुए भाजपा नेत्री पूनम सोलंकी ने कहा कि भाजपा किसानों के साथ हों रहे अन्याय का मुखर होकर प्रतिकार करती रही है l साढ़े तीन बरस में सबसे अधिक विकसित तबादला उद्योग के जरिये काँग्रेस के बेरोजगार नेताओ को सबसे ज्यादा लाभ मिला है l अफसरों की पोस्टिंग रिचार्ज की तरह समय बद्ध है l भोले भाले छतीशगाडिया किसानों से वसूली दिल्ली तक पहुंचाने वाली काँग्रेस सरकार को जनता अगले विधानसभा चुनाव में माफ नही करेगी l राजस्व में चल रहे भ्रष्टाचार को लेकर माननीय वकील बंधुओं की लंबी लड़ाई का स्मरण भी नेता प्रतिपक्ष ने कराया l आम जनता की इस लड़ाई को वकीलों बंधुओ ने लड़ा वे जेल तक गए l इस प्रशासनिक आतंकवाद को जनता भली भांति समझ रही है उचित समय पर जनता इसका जवाब अपनी उंगलियों के जरिये देगी l
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके

