🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

आरपीएफ बिलासपुर ने दो लोगो के गुम हुए मोबाईल और ट्रेन में छुटे बैग को बरामद कर असल मालिक को सौपा

On: April 28, 2022 7:02 PM

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) आरपीएफ बिलासपुर के द्वारा दो लोगो के गुम हुए मोबाईल फोन और ट्रेन में छुटे बैग को बरामद कर उन्हें असल मालिक को सौप कर मानवता की मिशाल कायम की है । इस संबन्ध में बिलासपुर आरपीएफ पोस्ट प्रभारी भास्कर सोनी ने वायरलेस न्यूज़ को बताया कि प्रधान मुख्य सुरक्षा

आयुक्त श्री ए एन सिन्हा के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ऋषि कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में लोगो के गुम सामानों को ढूंढ कर उन्हें सही सलामत सुपुर्द किया जा रहा है। विगत दिनाँक 24 अप्रैल को रेसुब बिलासपुर के प्रआर राजेश जोब पाली में पीएफन 2-3 पर ड्यूटी में तैनात थे, डयूटी के दौरान उक्त प्रआर को एक लावारिष मोबाईल ओप्पो कंपनी का, पीएफ न 2-3, पोल न 15 के पास बने सिटिंग स्टैण्ड पर मिला। उक्त रेसुब बल सदस्य द्वारा आस पास के यात्रियों से पूछताछ की गयी किन्तु किसी के द्वारा अपना मोबाइल नहीं होना बताया गया। बाद उक्त बल सदस्य द्वारा मोबाईल को रेसुब पोस्ट बिलासपुर लाया गया इसी दौरान एक व्यकित रेसुब पोस्ट बिलासपुर आया एवं अपना नाम एवं पता चन्द्रषेखर चंद्राकर पिता गोपाल प्रसाद चंद्राकर उम्र 35 वर्श गा्रम बेलटूकरी, जयरामनगर, थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर एवं वर्तमान पता आर्या कालोनी तिफरा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर बताया साथ ही यह भी बताया कि वह ईएफटी न/टिकट 0065845 के तहत गाड़ी स 12810 में बिलासपुर से रायपुर की यात्रा कर रहा था कि इसी दौरान मोबाईल अपने जेब में नहीं होना पाकर बिलासपुर स्टेषन पर ही तुरंत गाड़ी से नीचे उतरा मोबाईल खोजबीन करते रेसब थाना बिलासपुर आया। पूछताछ के दौरान उक्त यात्री द्वारा यह बताया गया कि प्लेटफार्म पर बैठे रहने एवं गाड़ी सं 12810 हावडा-मुंबई मेल के आने, गाड़ी मे जल्दबाजी में चढ़ने के दौरान उसका मोबाईल छूट गया। यात्री से पूछताछ एवं सत्यापन उपरांत उक्त मोबाईल को सही सलामत सुपुर्द्र किया गया साथ ही यात्री को यात्रा के दौरान अपने सामान, मोबाईल इत्यादि को साबधानी पूर्वक रखने एवं ले जाने हेतु समझाईश दिया गया। यात्री द्वारा अपने मोबाईल की कीमत 24,000 रूप्ये (चौबीस हजार रूप्ये) बताया गया। यात्री के द्वारा अपना मोबाईल सुरक्षित पाकर रेसुब पोस्ट बिलासपुर को धन्यवाद कहा गया ।वही दिनाँक 24.04.2022 को प्लेटफार्म ड्यूटी पर तैनात आरपीएसएफ आरक्षक एम.दास को गाड़ी संख्या 20844(भगत की कोठी) के एस 03 के बर्थ नम्बर 56 में एक ग्रे कलर बैग मिला । प्लेटफार्म पर कार्यरत सफाई कर्मचारी की मदद से उसे चेक किया गया जिसके साइड पाकेट में एक आगनवाडी की डायरी थी जिसमें यात्री का मोंबाइल नं0 था जिसके माध्यम से उस यात्री से संपर्क किया गया एवं अपना बैग रेसुब पोस्ट बिलासपुर से प्राप्त करने की बात कही गई एवं बैग को सही सलामत पोस्ट पर लाकर रखा गया । समय लगभग 16.00 बजे एक व्यक्ति जिसका नाम गौरव जोशी पिता सूर्यकान्त जोशी उम्र 27 वर्ष पता 11 ईडव्ल्यूएस क्वार्टर थाना सिटी कोतवाली देवास जिला देवास पोस्ट पर आये और अपना परिचय दिया एवं बताया कि मै उज्जैन से रायपुर गाड़ी संख्या 20844 के एस 03 के बर्थ नम्बर 54 में सफर कर रहा था । जब गाडी रायपुर पहुची तो यात्री को अपना बैग नही मिला लेकिन कुछ समय पश्चात रेसुब पोस्ट बिलासपुर से फोन पर उक्त बैग होने की बात कही गई। उपरान्त उक्त व्यक्ति को वह बैग दिखाया गया जिसमें पुराने कपडे, परफ्यूम, आगनवाडी की डायरी एवं खाने का सामान था। जिसकी कीमत 1500 स्पये है ।अपने बैग को पहचान किया, सामान सही सलामत होना बताया सामान का अनुमनित कीमत 1500/रू. का होना बताया उक्त यात्री को बैग सही सलामत सुपुर्द किया गया । दोनों यात्रियों ने आरपीएफ बिलासपुर को पोस्ट में पहुँच कर समान मिलने पर साधुवाद दिया ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment