सूरजपुर: (वायरलेस न्यूज़) जिले से गुम हुए मोबाइलों को खोजने के लिए सूरजपुर पुलिस की ओर से विशेष अभियान चलाया गया। बुधवार, 27 अप्रैल 2022 को बरामद किए गए 30 मोबाइलों को संबंधित व्यक्तियों को सौंपे गए। यह मोबाइल सर्विलांस में लगाकर ट्रेस किए गए थे। पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री राजेश अग्रवाल के निर्देशन में गुम हुए मोबाइल को खोजने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। जिसमें साइबर सेल को आवश्यक निर्देश दिए गए कि जो मोबाइल गुम होने संबंधी आवेदन प्राप्त हुए उनका तुरंत ही निराकरण किया जाए। जिस पर सर्विलांस में लगाकर गुम मोबाईल को ट्रेस किए गए। मोबाइल बरामद होने पर आवेदकों को उनके मोबाईल सुपुर्द किए गए।
लगातार जारी रहेगा अभियान।
पुलिस अधीक्षक श्री अग्रवाल ने बताया कि जिले की पुलिस के द्वारा गुम हुए मोबाईल खोजने का यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जिन नागरिकों के मोबाईल गुमे थे उनके मोबाईल को खोजकर उन्हें वापस की गई है, मोबाईल पाकर नागरिकों में संतोष का भाव दिखा। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर, एएसपी मुख्यालय ए.के.जोशी, ट्रेनी आईपीएस संदीप कुमार पटेल, एसडीओपी प्रेमनगर प्रकाश सोनी, एसडीओपी सूरजपुर गीता वाधवानी, डीएसपी नंदिनी ठाकुर, थाना प्रभारी दीपक पासवान, सुभाष कुजूर, शिवकुमार खुटे, स्थापना अखिलेश सिंह, एसआई नीलाम्बर मिश्रा, आरक्षक युवराज सिंह मौजूद रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके

