सूरजपुर: (वायरलेस न्यूज़) जिले के नए पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू ने पुलिस अधीक्षक सूरजपुर का पदभार गुरूवार, 28 अप्रैल 2022 को ग्रहण करने जिला पुलिस कार्यालय पहुंचे जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया तत्पश्चात् उन्होंने विधिवत पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री साहू ने जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर उनके अधिनस्थ थाना-चौकियों की जानकारी लेते हुए क्षेत्र की गतिविधियों से अवगत हुए।
श्री रामकृष्ण साहू 1998 बैच के राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी है और वर्ष 2012 में आईपीएस अवार्ड हुए। इसके पूर्व वे पुलिस अधीक्षक बलरामपुर, सेनानी 4थी वाहिनी छसबल माना रायपुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अम्बिकापुर, दन्तेवाड़ा, बिलासपुर तथा सीएसपी दर्री के पद पर पदस्थ रहे है।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर, एएसपी मुख्यालय ए.के.जोषी, ट्रेनी आईपीएस संदीप कुमार पटेल, सीएसपी जे.पी.भारतेन्दु, एसडीओपी प्रेमनगर प्रकाश सोनी, एसडीओपी सूरजपुर गीता वाघवानी, डीएसपी अजाक पी.डी. कुजूर, डीएसपी नंदिनी ठाकुर, प्रषिक्षु डीएसपी दीपमाला कुर्रे, कार्यालय अधीक्षक संतोष वर्मा, रक्षित निरीक्षक भूपेन्द्र कुर्रे, स्थापना प्रभारी अखिलेश सिंह, थाना-चौकी प्रभारीगण सहित जिला पुलिस कार्यालय के पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके

