दंतेवाड़ा 13 जनवरी 2021 वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी / जिले के कटेकल्याण थाना क्षेत्र के चिकपाल और मारदूम के जंगलों में जवानों और नक्सलियों के बीच आज तड़के सुबह मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में जवानों ने लाखों रुपये के एक इनामी नक्सली को मार गिराया है। जवानों ने नक्सली के शव के साथ एक हथियार भी बरामद किया है।
दंतेवाड़ा एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि चिकपाल और मारजूम के जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद डीआरजी और सीएएफ के जवानों को मौके पर के लिए रवाना किया गया था। यहां से जवानों ने उनको नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखे गए पांच – पांच किलो वजनी 3 आईईडी बम बरामद किया था। इसके साथ ही जवानों ने कई मीटर लंबा बिजली का तार भी बरामद किया था। नक्सलियों का सामान बरामद करने के बाद जवान लगातार क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। इसी बीच आज सुबह तड़के करीबन 6:30 बजे घात लगाए नक्सलियों ने जवानों पर हमला करते हुए फायरिंग करना शुरू कर दिया। हमला होते देख जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। इस मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगलों का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गए। जिसके बाद जवानों ने मौके पर से मारे गए नक्सली का शव बरामद किया। शव के पास से ही जवानों ने एक 9 एमएम पिस्टल भी बरामद किया है। मारे गए नक्सली की शिनाख्त कटेकल्याण कमिटी के सदस्य हिड़मा मुचाकी के रूप में की गई है। जिसके ऊपर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था। एसपी ने बताया कि अभी इस मामले में और भी जानकारी सामने आना बाकी है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयNovember 3, 2026बिलासपुर में 15 वीं अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल बैंड प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ लगातार चौथी बार बिलासपुर को मिली मेजबानी, 14 टीमों के 200 से अधिक प्रतिभागी दिखाएंगे अपनी प्रतिभा; उत्कृष्ट टीम को राष्ट्रीय पुलिस बैंड प्रतियोगिता में मिलेगा मौका
बिलासपुरNovember 3, 2026राज्योत्सव में ‘आयुष कल्पवृक्ष’ बना आकर्षण का केंद्र, नारी स्वास्थ्य एवं आयुष योजनाओं की दी जानकारी, 956 मरीजों को मिला निःशुल्क चिकित्सा लाभ
छत्तीसगढ़November 3, 2026मेहनत, अनुभव और कार्यकुशलता का मिला सम्मान, एस.के. बर्मन बने मुख्य अभियंता अब पूरे छत्तीसगढ़ के बांधों की सुरक्षा की संभालेंगे जिम्मेदारी
अपराधNovember 3, 2026शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, बेलगहना पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

