रायगढ (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) जूटमिल चौकी प्रभारी निरीक्षक अमित शुक्ला के कुशल नेतृत्व में जूटमिल स्टाफ द्वारा आज चमड़ा गोदाम क्षेत्र में रहने वाले दो बाइक चोरों को गिरफ्तार किया गया है । जिनसे *कुल 07 दुपहिया कीमत ₹1,95,000* का बरामद किया गया है । आरोपियों पर इस्तगासा धारा 41(1+4)CrPC/379,34 IPC की कार्यवाही कर रिमांड पर भेजा गया है।
शहर में बाइक चोरी को लेकर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार द्वारा सभी थाना/चौकी प्रभारियों को बाइक चोरी में संलिप्त व्यक्तियों की पतासाजी कर अधिक से अधिक चोरी की बाइकों की बरामदगी करने के निर्देश दिए गए हैं, जिस पर प्रभारियों द्वारा स्टाफ एवं मुखबिर लगाकर ऐसे बाइक चोरों को पकड़ा जा रहा है । पिछले दिनों कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा पुसौर क्षेत्र के दो बाइक चोरों से 03 दुपहिया वाहन बरामद किया गया था ।
इसी क्रम में आज दिनांक 13.01.2021 के सुबह जूटमिल पेट्रोलिंग को सूचना मिली कि ट्रांसपोर्टनगर में दो लड़के पल्सर मोटरसाइकिल में संदिग्ध हालत में घूमकर मोटरसाइकिल बिक्री के लिए ग्राहक तलाक रहे हैं । सूचना पर जूटमिल स्टाफ द्वारा दोनों संदिग्ध लड़कों को *बजाज पल्सर मोटर सायकल* समेत पुलिस सहायता केंद्र ट्रांसपोर्टनगर लाकर पूछताछ किए । एक युवक ने अपना नाम विश्वा सारथी एवं शनि वैष्णव निवासी आदर्शनगर चमड़ा गोदाम जूटमिल का होना बताएं । दोनों से कड़ी पूछताछ पर अलग-अलग स्थानों से *सात नग दुपहिया वाहनों* की चोरी करना स्वीकार किए तथा उनमें से एक मोटरसाइकिल बजाज पल्सर को बेचने के लिए ग्राहक तलाश करते हुए पकड़े गये । आरोपी 1-विश्वा सारथी पिता मनीराम सारथी 27 वर्ष 2- शनि वैष्णव पिता हरेश वैष्णव उम्र 22 वर्ष निवासी आदर्शनगर चमड़ा गोदाम चौकी जूटमिल के मेमोरेंडम पर 07 दुपहिया वाहन- (i) बजाज पल्सर CG 04 DQ-2062 (ii) TVS मोपेड CG 13 UB-9818 (iii) होंडा एक्टिवा CG 11 R-3874 (iv) बजाज CT 100 CG 10- EA 3404 (v) CD डॉन CG 13 G- 1232 (vi) हिरो ड्येट स्कूटी बिना नम्बर (vii) हिरो होण्डा CD डिलक्स CD CG 10 EL – 2914 कुल कीमती ₹1,95,000 रूपये बरामद किया गया है । आरोपियों पर इस्तगासा क्रमांक 03/2021 धारा 41(1+4)CrPC/379,34 IPC की कार्यवाही कर रिमांड पर भेजा गया है। टी.आई. अमित शुक्ला के नेतृत्व में आरोपियों से बाइक की बरामदगी में प्रधान आरक्षक विजय गोपाल, मो. दिलदार कुरैशी, आरक्षक प्रकाश गिरी गोस्वामी, बनारसी सिदार, कीर्तन यादव, सत्यानंद यादव की सक्रिय भूमिका रही है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयNovember 3, 2026बिलासपुर में 15 वीं अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल बैंड प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ लगातार चौथी बार बिलासपुर को मिली मेजबानी, 14 टीमों के 200 से अधिक प्रतिभागी दिखाएंगे अपनी प्रतिभा; उत्कृष्ट टीम को राष्ट्रीय पुलिस बैंड प्रतियोगिता में मिलेगा मौका
बिलासपुरNovember 3, 2026राज्योत्सव में ‘आयुष कल्पवृक्ष’ बना आकर्षण का केंद्र, नारी स्वास्थ्य एवं आयुष योजनाओं की दी जानकारी, 956 मरीजों को मिला निःशुल्क चिकित्सा लाभ
छत्तीसगढ़November 3, 2026मेहनत, अनुभव और कार्यकुशलता का मिला सम्मान, एस.के. बर्मन बने मुख्य अभियंता अब पूरे छत्तीसगढ़ के बांधों की सुरक्षा की संभालेंगे जिम्मेदारी
अपराधNovember 3, 2026शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, बेलगहना पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

