🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

ब्राहम्ण समाज के भवन में दस लाख की लागत से बनेगा सांस्कृतिक भवन
समाज के पदाधिकारियों की मांग पर संसदीय सचिव ने की घोषणा

On: May 2, 2022 10:54 AM


महासमुंद। (वायरलेस न्यूज़) छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज महासमुन्द के न्यू मंडी रोड में आश्रम के पास समाज के भवन में सांस्कृतिक भवन का निर्माण कराया जाएगा। आज सोमवार को समाज के प्रतिनिधिमंडल की मांग पर संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने 10 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। जिस पर समाज के लोगों ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर का आभार जताया है।
आज सोमवार को छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज महासमुन्द के प्रतिनिधिमंडल ने संसदीय सचिव निवास पहुंचकर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर से मुलाकात की। इस दौरान पदाधिकारियों ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर को सामाजिक गतिविधियों की जानकारी देते हुए न्यू मंडी रोड में आश्रम के पास समाज का भवन है। जहां प्रथम तल में सांस्कृतिक भवन निर्माण की आवश्यकता है। भवन निर्माण होने से सांस्कृतिक आयोजनों में सहुलियत होगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए प्रथम तल में सांस्कृतिक भवन निर्माण प्रस्तावित है। जिस पर संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर ने सामाजिक पदाधिकारियों की मांग पर दस लाख रूपए की राशि देने की घोषणा की। भवन निर्माण के लिए राशि दिए जाने पर समाज के अध्यक्ष होरीलाल पांडे, रामगोपाल तिवारी, संतोष शर्मा, दीपक तिवारी, मनीष शर्मा, समीर तिवारी, अश्वनी तिवारी, रामेश्वर पांडे, नरेंद्र दुबे, अभिषेक शर्मा, राजेश मिश्रा, प्रकाश शर्मा, मंगेश टांकसाले, अनुराग तिवारी, सत्तू तिवारी, नीरज परोहा, धरनीधर दीवान, संदीप दीवान, अनुज पांडे, लालकिशोर शर्मा, अग्रज शर्मा, देवेश शर्मा, पंकज शुक्ला, आलोक शुक्ला, आशीष शुक्ला, नानू मिश्रा आदि ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर का आभार जताया है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment