संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं के आर्थिक उत्थान के लिए दो दिवसीय खाद्य एवं प्रसंस्करण प्रशिक्षण शिविर का किया शुभारम्भ
जशपुर :-
संसदीय सचिव एवं विधायक कुनकुरी के मार्गदर्शन में माध्यम इम्पवारमेन्ट ऑफ ट्राइबल एन्ड रूरल ऑर्गनाइजेशन और जनपद पंचायत कुनकुरी के संयुक्त तत्वाधान में कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं के आर्थिक उत्थान एवं उनको वैल्यू एडीसन से जोड़ने के लिए दो दिवसीय खाद्य एवं प्रसंस्करण प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है. इस अवसर पर एसडी एम रवि राही, अरविन्द साय, बिहान प्रोजेक्ट मैनेजर,स्व सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं.
आज महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं के आर्थिक उत्थान के लिए दो दिवसीय खाद्य एवं प्रसंस्करण प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ करते हुए संसदीय सचिव यू.डी. मिंज ने कहा कि यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के सोंच के अनुरूप क्षेत्र की अधिक से अधिक महिलाओं को समृद्धि एवं आत्म निर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं, पुरे विधानसभा में 3000 महिला स्व सहायता समूह है उनको उनके आसपास के चीजों से कैसे वैल्यू एडिशन से जोड़ कर उनकी आमदनी बढ़ाई जा सकती हैं इसके लिए समूह की महिलाओं को आवसीय प्रशिक्षण देने की योजना बनाई गईं है आज प्रथम चरण का ट्रेनिंग का शुभारम्भ हुआ है जिसमें 45-45 महिलाओं को प्रशिक्षित किया जायेगा इसके बाद लगातार चार चरण में ये प्रशिक्षण आयोजित होगा. उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण में बिहान समूह से जुडी स्व सहायता समूह की माताएँ बहने,बीपीएम, ग्राम संगठन की महिला, सक्रिय दीदी, को खाद्य एवं प्रसंस्करण प्रशिक्षण में शामिल किया जा रहा जिससे की वे ग्राम स्तर पर जा कर और लोगों को इससे जोड़े प्रशिक्षित करें उन्होंने कहा कि खाद्य प्रसंस्करण के साथ महिलाओं को बकरी पालन, मछली पालन, सुकर पालन,गाय पालन आदि की जानकारी देना हैं. साथ इन समहू को पूंजी कैसे बनाना है, फंडिंग कैसे होगी, काम करने का तरीका क्या होगा आदि की जानकारी देकर उनकी मदद करना हैं क्षेत्र की सभी स्व सहायता समूह को आर्थिक रूप से मजबूत करना हैं उन्होंने कहा की अभी जशपुर ब्रांड के अंतर्गत काजू चाय आदि बिक रहे है जल्द ही जशपुर ब्रांड के नाम से कई उत्पाद मार्केट में आएंगे इसका सीधा लाभ महिला समूहों को दिलाने का हमारा प्रयास है.
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके

