🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

पीएम जेना बने एनटीपीसी कोरबा के मुख्य महाप्रबंधक

On: May 2, 2022 11:29 AM

श्री पी.एम. जेना ने 01 मई 2022 से एनटीपीसी कोरबा के मुख्य महाप्रबंधक के रूप में कार्यभार संभाला

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) श्री जेना के पास एनटीपीसी का 37 वर्षों से अधिक का अनुभव है और इससे पहले उन्होंने सिंगरौली, तालचेर कनिहा, ईआर-II मुख्यालय और बीआरबीसीएल जैसी अन्य एनटीपीसी इकाइयों में काम किया है।

भुवनेश्वर में अपने कार्यकाल के दौरान, श्री जेना, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण विद्युत योजना और सौभाग्य योजना के लिए ग्रामीण विद्युतीकरण के प्रभारी थे और उन्होंने विद्युतीकरण प्रक्रिया का सफलतापूर्वक समन्वय किया।

एनआईटी राउरकेला, उड़ीसा से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग स्नातक, श्री जेना 1985 में एनटीपीसी में कार्यकारी इंजीनियरिंग प्रशिक्षु के रूप में शामिल हुए। उन्हें ईंधन प्रबंधन, विद्युत रखरखाव, परियोजना समन्वय, परियोजना निर्माण आदि के क्षेत्रों में विविध अनुभव है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment