🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

ब्रेकिंग न्यूज़- मुख्यमंत्री के दौरे के प्रथम दिन पेड़ के नीचे लगाई चौपाल महिला की शिकायत पर सीएमओ सस्पेंड

On: May 4, 2022 12:48 PM

रायपुर/ बलरामपुर. ( अमित मिश्रा वायरलेस न्यूज़) सामरी विधानसभा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिकायत मिलने के पर कुसमी नगर पंचायत सीएमओ को सस्पेंड कर दिया है. सीएम के निर्देश देते ही अब निलंबन का आदेश भी जारी हो गया है. इसकी जानकारी खुद सीएम ने सोशल मीडिया के जरिए दी है.

भेंट मुलाकात के दौरान शशिकला जी ने गरीबी रेखा से नाम कटने की शिकायत की।

लगातार निर्देशित करने और हिदायत के बावजूद भी अगर जनता को परेशान होना पड़ेगा, तो कार्यवाई निश्चित है, इतना समझ लें।’
इस दौरान लोगों को मुख्यमंत्री का भेंट- मुलाकात कार्यक्रम रास आ रहा है. पेड़ की छांव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सुनने और अपनी बात कहने को जनसमूह उमड़ पड़ा है.

बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का प्रदेशव्यापी दौरा शुरू हो गया है. इसी के अंतर्गत सीएम सामरी विधानसभा के कुसमी नगर पंचायत पहुंचे हैं. सीएम के दौरे की शुरुआत के साथ ही अधिकारिओं पर गाज गिरना भी शुरू हो गई है. सीएम ने कुसमी नगर पंचायत के CMO को सस्पेंड करने का निर्देश दे दिया है. शशिकला नाम की महिला ने गरीबी रेखा से नाम कटने की मुख्यमंत्री बघेल से की शिकायत की थी. महिला राशन कार्ड के लिए भटक रही थी. जिसके बाद सीएम ने कार्रवाई की है.

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment