🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

ब्रेकिंग -अमोलक सिंह भाटिया के रामा वर्ल्ड स्थित घर के सामने खड़ी स्कार्पियो से अज्ञात चोरों ने लाखों का मॉल पार किया,4 दिन पुरानी घटना की रिपोर्ट अब मामला पेचीदा , सिरगिट्टी थाना प्रभारी का कहना घटना कब और कैसे अभी भी क्लियर नहीं

On: May 4, 2022 5:40 PM

बिलासपुर. (वायरलेस न्यूज़) रामा वर्ल्ड स्थित लिकर किंग के घर के सामने खड़ी स्कार्पियो से अज्ञात आरोपियों द्वारा लाखों रुपए के गहने और तीन लाख कैश उड़ाने का मामला सामने आया है। शिकायकर्ता अमोलक सिंह भाटिया के अनुसार आरोपियो ने कांच तोड़कर घटना को अंजाम दिया और माल लेकर चंपत हो गए वही पुलिस की माने तो घटना चार दिन पुरानी है और किसी तरह का कोई वीडियो फुटेज पुलिस के हाथ नही लगा है। जिसके कारण कुछ भी क्लियर नही हो पा रहा है फिर भी मामला बड़े लिकर किंग से जुड़ा होने की वजह से एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।

सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के तिफरा- परसदा के रामा वर्ल्ड निवासी लिकर किंग अमोलक सिंह भाटिया के घर के बाहर खड़ी स्कार्पियो का कांच तोड़कर बैग में रखा 12 लाख का सोने का मंगलसूत्र, अंगूठी, चूड़ा व अन्य गहने समेत तीन लाख रुपए कैश के चोरी का मामला सामने आया है। घटना चार दिन पुरानी 30 अप्रैल की बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात उनका कर्मचारी गार्डन की तरफ घूमने गया था। इसी बीच उसकी नजर स्कार्पियो पर गई जिसका कांच टूटा हुआ था। गाड़ी में रखें बैग में 12 लाख का सोने का मंगलसूत्र, अंगूठी, चूड़ा व अन्य गहने समेत तीन लाख रुपए कैश गायब मिला। जिसके बाद कर्मचारी ने घटना की जानकारी अपने मालिक अमोलक सिंह भाटिया को दी। इधर घटना से पुलिस को अवगत कराया गया, कहा जा रहा है कि पुलिस ने CCTV की जांच कर गार्ड समेत अन्य लोगों से पूछताछ की गई है वही फुटेज में बाइक सवार दो युवक नजर आ रहे हैं। सिरगिट्टी थाने में अभी कुछ देर पहले अमोलक सिंह की रिपोर्ट पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है।

पुलिस की पूछताछ में अमोलक सिंह का कहना है कि 30 अप्रैल की शाम परिवार के लोग बाहर जा रहे थे। इसलिए बैग में गहने और कैश स्कार्पियो में रखा था। लेकिन इसी बीच उन्हें पता चला कि परिजन की तबियत खराब हो गई है और वह अपोलो हॉस्पिटल चले गए थे। बहरहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

इस मामले में सिरगिट्टी थाना प्रभारी एसआई सागर पाठक ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिलने की बात बिल्कुल गलत है,घटना कब और कैसे हुई अभी कुछ भी क्लियर नही हो पा रहा है एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment