*रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़) । दिनांक 03.05.2022 को थाना लैलूंगा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोकडेगा में अज्ञात पुरूष उम्र करीब 25-30 वर्ष का शव काजू बाड़ी जंगल में अधजले अवस्था में मिला । घटना के संबंध में लैलूंगा थाना प्रभारी द्वारा सूचनाकर्ता ग्राम कोटवार झंगलूराम चौहान की सूचना पर मर्ग पंचानामा, पीएम कार्रवाई बाद अज्ञात आरोपी पर हत्या का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है । घटना के संबंध में जांच के लिये मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक प्रवीण मिंज को ग्राम कोटवार बताया कि उसे सुबह गांव केशव यादव फोन करके बताया कि पोकडेगा काजू बाड़ी जंगल में कोई अज्ञात व्यक्ति का लाश पड़ा हुआ है पूरा शरीर जल गया है कोई पहचान में नहीं आ रहा है । तब गांव के लोगों के साथ पोकडेगा काजू बाड़ी जंगल जाकर देखा तो काजू बाड़ी में एक अज्ञात व्यक्ति उम्र करीब 25-30 साल का शव जला हुआ था । मृतक व्यक्ति कहां का है, कौन है कोई पता नहीं चला है, गांववालों को शंका है कि अज्ञात आरोपी द्वारा कहीं बाहर घटना घटित कर यहां लाकर जला दिया गया है । मृतक की शिनाख्त नहीं हो पायी है, मृतक के फोटोग्राफ्स सभी थाना, चौकियो को प्रेषित कर मृतक के वारिसानों का पता लगाया जा रहा है । वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर लैलूंगा पुलिस सभी पहलुओं पर घटना की सूक्ष्मता से जांच कर रही है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके

