रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़ ) कोरोना काल के पश्चात सुप्त पड़े खेल आयोजनों पर अंकुश लगने के साथ खिलाड़ीयों को आयोजन नहीं मिल पा रहे थे उसी तारतम्य में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर 14 जनवरी से 17 जनवरी तक रायगढ़ जिला बैडमिन्टन संघ एवम चक्रधर क्लब के तत्वाधान में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन चक्रधर क्लब में प्रातः 10 से 2 बजे तक बैडमिंटन सिंगल इवेंट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमे बालक बालिका एकल वर्ग समुह में 11 वर्ष, 13 वर्ष, 15 वर्ष, 17 वर्ष, 19 वर्ष एवम पुरुष एकल की प्रतियोगिता समाहित है ।।
कट ऑफ़ डेट 31 दिसंबर
11 वर्ष 2011, 13 वर्ष 2009, 15 वर्ष 2007, 17 वर्ष 2005, 19 वर्ष 2003 कि आयु सीमा वैध है।
प्रतियोगिता माविश 350 से कराई जाएगी एन्ट्री फ़ीस 100 रुपए प्रति इवेंट है इच्छुक खिलाड़ी छ.ग. बैडमिंटन संघ के उपाध्यक्ष, सचिव कोच अकरम खान से
मो. नं. 9827112774 पर संपर्क करे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026श्रेष्ठ समाज की स्थापना के लिए इंदौर से बिलासपुर तक निकली भव्य अभियान यात्रा का 18 सितंबर को राजयोग भवन में होगा ऐतिहासिक समापन
बिलासपुरSeptember 17, 2026अनहाइजीनिक तरीके से खाद्य पदार्थ बनाने पर सुरेश कॉफी हाउस सकरी का लाइसेंस निलंबित
राष्ट्रीयSeptember 16, 2026झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड 13 साल बाद आया बड़ा फैसला, नंदकुमार पटेल , विद्याचरण शुक्ला और महेंद्र कर्मा समेत कई नेताओं की हुई थी हत्या
अपराधSeptember 14, 2026बेलपहाड़ स्टेशन पर 8 किलो गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तारआरपीएफ की ऑपरेशन नारकोस के तहत कार्रवाई, चार लाख रुपये का गांजा बरामद

