डॉ सुधीर आथर्स गिल्ड आफ़ इंडिया
छत्तीसगढ़ चेप्टर के संयोजक बने
रायपुर।(वायरलेस न्यूज़) देश के साहित्यकारों की प्रतिष्ठित और महत्वपूर्ण संस्था आथर्स गिल्ड आफ़ इंडिया ने छत्तीसगढ़ चेप्टर का गठन किया है। लेखक और प्राध्यापक डॉ सुधीर शर्मा को प्रथम प्रदेश संयोजक मनोनीत किया गया है।
संस्था के राष्ट्रीय महासचिव डॉ शिवशंकर अवस्थी ने यह नियुक्ति की है। डॉ सुधीर शर्मा छत्तीसगढ़ में शीघ्र ही पूर्ण इकाई का गठन करेंगे। इस संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद्मश्री बिंदेश्वरी पाठक हैं और अनेक महत्वपूर्ण साहित्यकार अध्यक्ष रह चुके हैं। यह एक बहुभाषिक संस्था है जिसकी देशभर में अनेक इकाईयां हैं।
डॉ शर्मा ने बताया कि रायपुर में आगामी 4 और 5 जून को संस्था का राष्ट्रीय सम्मेलन होने जा रहा है जिसमें अनेक राज्यों के 75 से अधिक लेखक आ रहे हैं।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 16, 2026देशभक्ति से जुड़ी हर चीज का विरोध करना कांग्रेस की नीति: भाजयुमो
बिलासपुरAugust 16, 2026प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के हाथों से 14 न्यायिक कर्मचारियों एवं परिवार के बच्चों को “न्यायिक गौरव सम्मान” से सम्मानित किया
बिलासपुरAugust 16, 2026चोरभट्टी कला मिडिल स्कूल में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया
बिलासपुरAugust 16, 2026रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर द्वारा 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति एवं सेवा भावना के साथ सम्पन्न

