मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और टी एस सिंहदेव के बीच चिंतन शिविर के बाहर किसी मुद्दे पर गुफ्तगू

उदयपुर (वायरलेस न्यूज़ नेटवर्क) होटल ताज अरावली में कांग्रेस के चल रहे उदयपुर चिंतन शिविर के बाहर आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव का आमना सामना हो गया ,इस दौरान दोनों के बीच 20 मिनट तक आपस में चर्चा हुई, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा भी साथ मे रहे।
दोनों के बीच क्या चर्चा हुई इसकी जानकारी नहीं मिल पाया है। सूत्र बताते है कि चर्चा दोनों की बीच किसी गम्भीर मुद्दे पर थी।
चिंतन शिविर में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रथम पंक्ति में शामिल रहे है और जोरदार तरीके से राजनीतिक , आर्थिक, कृषि सहित विभिन्न मुद्दों को रख छाए रहे है।
वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने भी चिंतन शिविर में स्वास्थ्य, कृषि पर अपनी बात रखने में सफल रहे हैं।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 16, 2026देशभक्ति से जुड़ी हर चीज का विरोध करना कांग्रेस की नीति: भाजयुमो
बिलासपुरAugust 16, 2026प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के हाथों से 14 न्यायिक कर्मचारियों एवं परिवार के बच्चों को “न्यायिक गौरव सम्मान” से सम्मानित किया
बिलासपुरAugust 16, 2026चोरभट्टी कला मिडिल स्कूल में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया
बिलासपुरAugust 16, 2026रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर द्वारा 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति एवं सेवा भावना के साथ सम्पन्न

